फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Dispute: Frontiers Area people becoming bitterly uncomfortable

भारत-नेपाल के रिश्तों में कड़वाहट से असहज हो रहे सीमांतवासी, विवाद को जल्द सुलझाने की मांग

Sun, 05 Jul 2020 10:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Jul 2020 10:45 PM IST
सार

  •  सीमावर्ती लोग बोले, शीघ्र दोनों देशों की सरकारों को सुलझाना चाहिए सीमा विवाद 

विज्ञापन
India Nepal Dispute: Frontiers Area people becoming bitterly uncomfortable
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय क्षेत्र को नेपाल के नक्शे में शामिल करने के बाद से पैदा हो रही भारत-नेपाल के रिश्तों में कड़वाहट से सीमाओं पर रहने वाले दोनों देशों के लोग बेचैन हैं। सीमा के इस पर और उस पार के लोगों का कहना है कि रोटी-बेटी का संबंध रखने वाले दोनों देशों के बीच के विवाद का जल्द से जल्द निपटारा किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


नेपाल ने भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल किया है। भारत के विरोध के बावजूद नए नक्शे को मंजूरी दे दी गई। इस दौरान नेपाल में एमएम चैनल के अलावा सोशल मीडिया पर भारत विरोधी गाने खूब प्रसारित किए गए है। यह सिलसिला अब भी बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन


भले ही नेपाल में राजनीतिक दल और कुछ संगठन भारत विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहे हों, लेकिन नेपाल में चल रही भारत विरोधी गतिविधियों से सीमाओं पर रहने वाले दोनों देशों के लोग असहज हैं। इसका कारण दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग शादी-ब्याह के लिए एक-दूसरे पर निर्भर हैं। सीमा में रहने वाले नेपाली नागरिक राशन से लेकर आम जरूरतों के सामान के लिए भी भारतीय बाजार पर निर्भर हैं। सीमाओं के बाजारों में दोनों देशों के व्यापारी एक-दूसरे देशों के ग्राहकों के भरोसे ही व्यापार करते हैं।

खुली सीमाएं होने के कारण लाखों की संख्या में नेपाली रोजगार के लिए भारत आते हैं। सीमांत के लोगों का कहना है कि दोनों देश धार्मिक, सांस्कृतिक रूप से समान हैं। यदि कड़वाहट ऐसे ही रही तो इसका सभी क्षेत्रों में बड़ा असर पड़ेगा। ऐसे में जो भी विवाद है उसे शीघ्र समाप्त किया जाना चाहिए। 

सीमा को लेकर जो भी विवाद है उसको दोनों देश की सरकारों को आपस में बातचीत कर निपटारा करने की उम्मीद है। हमारे देश के रोटी-बेटी के संबंध को देखते हुए दोनों स्थानीय प्रशासन इसी प्रकार अच्छा तालमेल करके स्थानीय लोगों की समस्याओं का हल करना चाहिए, जो उचित भी है। 
- कृष्णा गर्ब्याल, पूर्व अध्यक्ष रं कल्याण संस्था धारचूला। 

सीमा विवाद दोनों देशों का राजनीतिक मामला है। उम्मीद है शीघ्र ही इसका हल निकल जाएगा। सीमांत के दोनों देशों के स्थानीय लोगों का आपस में सदियों से वैवाहिक और व्यापारिक संबंध हैं। इसलिए दोनों देशों की सरकारों को शीघ्र विवाद को सुलझाना चाहिए। 
 - मंगल सिंह ठकुन्ना, अध्यक्ष व्यापार मंडल दार्चुला (नेपाल)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed