{"_id":"5f6b035bf1f406724f016680","slug":"india-nepal-connecting-tanakpur-jauljibi-road-construction-work-not-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा: आर्बिट्रेशन की अनुमति के बाद भी शुरू नहीं हुआ टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग निर्माण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा: आर्बिट्रेशन की अनुमति के बाद भी शुरू नहीं हुआ टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग निर्माण का काम
Wed, 23 Sep 2020 01:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर जौलजीबी रोड
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) मोटर मार्ग के दूसरे पैकेज का काम आर्बिट्रेशन के आदेश के साढ़े तीन माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। निविदा में धांधली के आरोप के बाद चूका से रुपालीगाड़ तक के दूसरे पैकेज का 24.40 किमी का यह काम 25 अगस्त 2017 से बंद है। आर्बिट्रेशन के आदेश के बाद शासन ने पुराने ठेकेदार से ही काम कराने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
टीजे मोटर मार्ग के 24.40 किमी के दूसरे पैकेज चूका से रुपालीगाड़ तक की निविदा में गड़बड़ी के आरोपों के चलते 25 अगस्त 2017 से काम बंद है। लोहाघाट के विधायक ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर निविदा झटकने का आरोप लगा तीन साल पूर्व कार्रवाई की मांग की थी। इसकी जांच भी हुई थी। आर्बिटेशन ने इस साल जून में ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी के पक्ष में फैसला सुनाया था।
विज्ञापन
इधर पीआईयू के ईई राजेश पुनेठा का कहना है कि पुराने ठेकेदार को कार्य करने के लिए शासन ने अधिकृत किया है। 2016 के अनुबंध की शर्तों के आधार पर काम किया जाएगा। यह काम 18 महीने में पूरा करना होगा। अलबत्ता विभाग और ठेकेदार की ओर से मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन