फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India Nepal border: Vigilance on border increased after terrorist was caught in Lucknow

भारत-नेपाल सीमा: लखनऊ में आतंकी पकड़े जाने के बाद सीमा पर बढ़ी सतर्कता

Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
सार

बता दें कि बनबसा की संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
India Nepal border: Vigilance on border increased after terrorist was caught in Lucknow
नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ में रविवार को अलकायदा समर्थक दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद यहां भारत-नेपाल सीमा पर भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों ने सभी चौकियों के स्टाफ से संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा है, इसलिए सीमा पर पुलिस और एसएसबी पूरी तरह चौकन्नी है।

विज्ञापन


यूपी पुलिस की एटीएस ने रविवार को दो आतंकियों को दबोचा है। इसके बाद बनबसा की संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी को सतर्क कर दिया गया है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि सीमा पर एसएसबी पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसबी से बनबसा सीमा पर एसएसबी जवानों को संदिग्ध, बाहरी और अनजान लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा है। उधर सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि सीमा पर पुलिस पहले से ही चौकस है। फिर भी उन्होंने जिले के प्रवेश द्वार पर भी पुलिस को सतर्क किया है। बाहरी, संदिग्ध और अनजान लोगों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया तंत्रों को भी अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉकड्रिल: आतंकवादियों ने किया एयरक्राफ्ट को हाईजैक

नैनीसैनी एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैकिंग मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। चार आतंकवादियों ने एयरक्राफ्ट को हाईजैक कर लिया। इसमें 10 यात्री मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान गुलदार टीम ने आतंकियों को मारकर यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। इस दौरान दो यात्री और सुरक्षा कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।

सोमवार दिन में 11:36 बजे अपहरण की सूचना के बाद एटीसी टावर ने विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन वे पर लैंड कराया। एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट, फायर यूनिट को तत्काल सूचना देते हुए एरोड्रम कमेटी के सदस्यों को सूचित किया। फायर यूनिट ने तत्काल अपने वाहन से विमान का रास्ता बंद कर दिया, ताकि वह एयरपोर्ट से उड़ान न भर सकें। इसके बाद एयरपोर्ट निदेशक डीएम आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में नैनीसैनी एयरपोर्ट में एरोड्रम कमेटी के सदस्यों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उच्च स्तरीय कमेटियों को हालात की जानकारी दी गई।

मामले की गंभीरता और यात्रियों की जान बचाने के लिए गुलदार टीम को कार्रवाई के लिए बुलाया गया। गुलदार टीम ने आधुनिक उपकरणों से लैस होकर एयरपोर्ट में पहुंचकर एसपी सुखबीर सिंह के निर्देश पर सभी अपहरणकर्ताओं को मार गिराकर यात्रियों को सकुशल बरामद किया। एक यात्री दो सुरक्षा कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट मैनेजर नंदन कुमार, सीओ राजन सिंह रौतेला, प्रशिक्षु आईएएस दिवेश साशनी, एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया, प्रभारी एटीएस परमवीर सिंह, निरीक्षण एलआईयू केएस मेहता, निरीक्षण श्वेता दिगारी, एसओ जाजरदेवल केसी आर्या, चौकी प्रभारी एयरपोर्ट खीम सिंह, प्रभारी बीडीएस पीतांबर शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed