फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India-Nepal Border: Two suspension bridges built on Kali river started From Today

India-Nepal Border: काली नदी पर बने दो झूलापुल शुरू, दोनों देशों की 10 हजार से ज्यादा आबादी को मिलेगा लाभ

Thu, 16 Feb 2023 11:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Feb 2023 11:03 PM IST
सार

दार्चूला नेपाल के मेयर मंगल सिंह धामी और जयकोट के पूर्व प्रधान चंद्र सिंह बड़ाल ने कहा कि दोनों स्थानों पर पुल बनने से भारत के गांव जयकोट, पांगला, गस्कू और नेपाल के माल, रापला, दुमलिंग, सुसारपानी सहित कई अन्य गांवों की लगभग 10 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
India-Nepal Border: Two suspension bridges built on Kali river started From Today
काली नदी पर बने झूलापुल हुए शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी और नेपाल दार्चूला के सीडीओ दीर्घराज उपाध्याय ने काली नदी पर बने दो अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया। इन पुलों से दोनों देशों की 10 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी और रोटी-बेटी के रिश्ते मजबूत होंगे।

विज्ञापन


गस्कू में 140 मीटर लंबे और मलघट्या में 135 मीटर लंबे अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बने हैं। दोनों पुलों की भार क्षमता 42 टन है। पुलों के शुभारंभ अवसर पर नेपाल के दुमलिंग के जनप्रतिनिधियों ने डीएम और दार्चुला नेपाल के सीडीओ को गर्बाधार और दुमलिंग के बीच काली नदी पर अस्थायी लकड़ी के पुल बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया। इस पर दोनों देशों के अधिकारियों ने प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रादेशिक सेना की चार कंपनियों का कार्यकाल 2028 तक बढ़ा, 400 पूर्व सैनिक हैं कार्यरत
विज्ञापन
विज्ञापन


दार्चूला नेपाल के मेयर मंगल सिंह धामी और जयकोट के पूर्व प्रधान चंद्र सिंह बड़ाल ने कहा कि दोनों स्थानों पर पुल बनने से भारत के गांव जयकोट, पांगला, गस्कू और नेपाल के माल, रापला, दुमलिंग, सुसारपानी सहित कई अन्य गांवों की लगभग 10 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। इन स्थानों पर पुल नहीं होने से दोनों देशों के लोगों को शादी ब्याह और अन्य शुभ अवसरों पर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।

उन्होंने कहा कि बारिश के समय काली नदी में नेपाल के लोग तार, ड्रम और ट्यूब के जरिये नदी आर-पार करते थे। पुल बनने से जोखिम कम हो जाएगा। इस मौके पर डीडीहाट के एसडीएम भगत सिंह फोनिया, 11वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप, तहसीलदार एके सिंह, कोतवाल कुंवर सिंह रावत, नेपाल से एसपी एपीएफ डंबर सिंह बिष्ट, नेपाल पुलिस के डीएसपी तर्कराज पांडे आदि मौजूद थे।

जिले में भारत-नेपाल सीमा पर पुलों की संख्या 11 हुई
जिले में काली नदी पर भारत और नेपाल के बीच पुलों की संख्या 11 हो गई है। वर्तमान में झूलाघाट, डौड़ा, द्वालीसेरा, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, तिगड़म रोंगती नाला, बडू-जुम्मा, मलघट्या जयकोट, गस्कू-माल, सीतापुल शामिल हैं। इन पुलों से बड़ी संख्या में लोग हर रोज आवाजाही करते हैं। संवाद

छारछुम में निर्माणाधीन हैं मोटर पुल
धारचूला के मल्ला छारछुम में भारत और नेपाल के बीच डबल लेन स्टील गार्डर मोटर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ पुलों का निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed