फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Border Latest News: Digital Satellite Phone Terminal Will Install in All Border Outpost on India Nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर संचार सेवा से जुड़ेंगी सभी बीओपी, लगेंगे डिजिटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल 

Sun, 18 Oct 2020 10:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Oct 2020 10:21 PM IST
सार

  • वर्तमान में सीमा पर सेटेलाइट और वायरलेस सेट पर ही निर्भर हैं सुरक्षा एजेंसियां 
  • अगले माह से बीओपी पर डीएसपीटी लगने शुरू हो जाएंगे
  • सीमा पर तैनात जवानों को इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी 

विज्ञापन
India Nepal Border Latest News: Digital Satellite Phone Terminal Will Install in All Border Outpost on India Nepal border
सेना सीमा पर जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी की सभी बॉर्डर आउट पोस्ट शीघ्र डिजिटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल (डीएसपीटी) संचार सेवा से जुड़ जाएंगी। इससे जहां सीमा पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी समय से उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगी, वहीं नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को बातचीत के साथ इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन


भारत का चीन और नेपाल सीमा से लगा ज्यादातर क्षेत्र अब भी संचार सुविधा वंचित है। दूसरी ओर नेपाल के अंतिम दुर्गम गांव छांगरू में भी वाईफाई सुविधा है। सीमा पर स्थित सभी अग्रिम चौकियों में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को बातचीत के लिए सेटेलाइट फोन या वायरलेस पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन


सेटेलाइट फोन से केवल बातचीत ही हो पाती है, इंटरनेट नहीं चल पाता है। नेपाल जिस तरह से भारतीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों सहित सड़क और संचार की सुविधा बढ़ा रहा है, उसे देखते हुए अब भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एसएसबी के लिए संचार व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, धारचूला से लेकर कालापानी तक स्थित सभी बार्डर आउटपोस्टों पर एसएसबी को डीएसपीटी फोन सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। डीएसपीटी लगने से बातचीत के अलावा इंटरनेट सुविधा का लाभ भी मिल सकेगा। इससे सीमा पर संचार सेवा मजबूत होगी। नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर एसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि अगले एक माह डीएसपीटी फोन बीओपी में लगने शुरू हो जाएंगे।

एसएसबी के स्पेशल डीजी ने लिया नेपाल सीमा का जायजा

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्पेशल डायरेक्टर जनरल (एसडीजी) ज्योर्तिमय चक्रवर्ती ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बॉर्डर आउटपोस्टों (बीओपी) का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पार नेपाल में चल रहीं गतिविधियों की जानकारी भी ली। कालापानी में उनके निरीक्षण के दौरान जवानों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। उधर, आईटीबीपी के डीजी एसएस देशमुख चीन सीमा का जायजा लेने के लिए रविवार को मिलम रवाना हुए। वह शनिवार को ही मुनस्यारी पहुंच गए थे।

एसएसबी के स्पेशल डायरेक्टर जनरल चक्रवर्ती ने धारचूला, गोठी, दोबाट, नजंग, बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी और कालापानी बॉर्डर आउट पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को चौकस रहने के निर्देश देते हुए कहा कि शीतकाल में सीमा सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। सीमा पर जो हालात हैं, उनसे निपटना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने एसएसबी जवानों का हौसला भी बढ़ाया तथा अधिकारियों को 24 घंटों के अंदर जवानों की परेशानियों का समाधान करने और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर डीआईजी अनुज थपलियाल, कमांडेंट महेंद्र प्रताप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

उधर,  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के डीजी एसएस देशमुख रविवार सुबह भारत-चीन सीमा पर स्थित चौकियों का निरीक्षण करने के लिए मिलम रवाना हुए। डीजी देशमुख मिलम और दुंग सहित विभिन्न अग्रिम चौकियों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। चीन सीमा पर तनातनी और नेपाल में चल रहीं भारत विरोधी गतिविधियों के बाद भारतीय सुरक्षा बलों के उच्चाधिकारियों का क्षेत्र का यह पहला दौरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed