भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी में 19 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल, तीन नई बीओपी खोलेगा नेपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल चीन सीमा पर तिंकर, कौआ और सुनसेरा में नई बीओपी खोलने की तैयार कर रहा है। इससे पूर्व नेपाल दार्चुला जिले में लाली, जौलजीबी, दंतु, और दुमलिंग में बीओपी खोल चुका है। साथ ही नेपाल दार्चुला जिले के खलंगा में गण (हेडक्वार्टर) और छांगरु में गुल्म (कंपनी) की स्थापना कर चुका है। नेपाल ने भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में पैदल रास्तों का निर्माण भी तेज कर दिया है।
कौआ में बीओपी खुलने के बाद नेपाल काली नदी के इस पार गुंजी के मनीला जगह पर भारत के कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों के साथ सेना, आईटीबीपी और एसएसबी की पोस्टों पर आसानी से नजर रख सकता है। नेपाल कालापानी और लिंम्पियाधुरा को अपना बताकर भारत-नेपाल सीमा पर अपनी गतिविधियों को तेज कर रहा है।
नेपाल के कई वर्षों से बंद दार्चुला छांगरु पैदल मार्ग को नेपाली सेना के जवान ठीक करने में लगे हैं। नेपाली सेना और मजदूर घाटीबगर जगह पर 03 से 04 महीनों में लगभग 500-600 मीटर पैदल मार्ग ठीक कर चुके हैं।
नेपाल शीघ्र ही दार्चुला से छांगरु तिंकर चीन सीमा पर बन रही 134 किलोमीटर सड़क निर्माण के तहत सुनसेरा तक लगभग 40 किलोमीटर सड़क बनाकर सुनसेरा में बीओपी खोलने की तैयारी कर रहा है। नेपाल सरकार शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है।
नेपाल के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया एयरपोर्ट का उद्घाटन
भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी जिले के पाटन एयरपोर्ट पर नेपाल के 19 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल रही। एयरपोर्ट का उद्घाटन नेपाल के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया।
नेपाल सरकार ने तीन वर्ष पहले प्रदेश नंबर सात के पहाड़ी जिले बैतड़ी के पाटन, बझांग के चैनपुर और डोटी के दिपायल में हवाई पट्टियों के विस्तारीकरण का काम शुरू किया था। फरवरी में तीनों एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गए थे। सरकार ने तीनों हवाई पट्टियों में से धनगड़ी के लिए नियमित उड़ान शुरू करने के लिए समिट एयर से करार किया है।
इसी के तहत शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टाराई, उड्डयन सचिव राजन पोखरेल और तकनीकी टीम काठमांडो के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान से पाटन पहुंचे। इस अवसर पर भट्टाराई ने कहा जल्द एयर कंपनी के साथ बैठक कर विमान का शेड्यूल तैयार कर लिया जाएगा।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री माया भट्ट, बझांग सांसद भरत बहादुर सिंह, डोटी सांसद प्रेम ओली, बैतड़ी के सांसद दामोदर भंडारी ने टीम का स्वागत किया। सांसद भंडारी ने कहा वर्तमान ओली सरकार सुदूर पश्चिमी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य लाभ के लिए हायर सेंटर तक पहुंचने के लिए विमान सेवा लोगों के लिए फायदेमंद होगी। पाटन एयरपोर्ट पर 1992 तक छोटे विमान चलते थे। माओवादी आंदोलन के समय माओवादियों ने हवाई पट्टी पर बम डालकर क्षतिग्रस्त कर दी थी।