फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india nepal border dispute: Nepal to build houses for soldiers in Chhangaru to keep an eye on Kalapani, 10 lakh rupees released

सीमा विवाद : कालापानी पर नजर रखने के लिए छांगरु में जवानों के लिए मकान बनवाएगा नेपाल, 10 लाख रुपये जारी

Sun, 27 Sep 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजेश पंगरिया, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
राजेश पंगरिया, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 27 Sep 2020 01:00 AM IST
सार

  • छांगरु में कमरे बनाने के लिए नेपाल ने दिए 10 लाख रुपये   
  • मिट्टी, पत्थर और लकड़ी से बनेगी छत, जवानों को बर्फबारी में नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
india nepal border dispute: Nepal to build houses for soldiers in Chhangaru to keep an eye on Kalapani, 10 lakh rupees released
कालापानी - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

विस्तार

कालापानी पर नजर रखने के लिए नेपाल छांगरु में अपने जवानों के लिए मकान बनवाएगा। इसके लिए नेपाल सरकार ने 10 लाख रुपये जारी किए हैं। बर्फबारी से बचने के लिए कमरों की छत को पत्थर, लकड़ी और मिट्टी से बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


सीमा विवाद के बाद नेपाल ने कालापानी, लिंपियाधूरा और लिपुलेख की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए छांगरु में किराए के भवनों में 160 जवानों को तैनात किया है।
विज्ञापन


स्थायी भवन बनाने के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये भी जारी कर दिए थे। शुक्रवार को भवन निर्माण की आधारशिला रखने के लिए गृहमंत्री रामबहादुर थापा भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कराया जाएगा अधिक से अधिक बैरकों का निर्माण

सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के प्रवक्ता राजू आर्यल ने बताया कि अधिक से अधिक बैरकों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि भारत से लगने वाली सीमा पर दिन-रात नजर रखी जा सके। छांगरु कंपनी की कमान डीएसपी धीरेंद्र शाह को सौंपी गई हैं।  

भवन बनाने का काम नेपाल में तीन वर्ष में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली कंपनी को दिया गया है। भवनों में पत्थर का काम 118 घनमीटर में, सीजीआई छत का काम 770 घनमीटर में और लकड़ी का 1908 घनमीटर में किया जा रहा हैं। वहां 15 नाली भूमि पर तीन दर्जन कमरों का भी निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed