फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India moving ahead with innovation: Dhami

नवाचार के साथ आगे बढ़ रहा भारत : धामी

Sun, 25 Jan 2026 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
India moving ahead with innovation: Dhami
-मुख्यमंत्री ने दून लाइब्रेरी में सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार के साथ आगे बढ़ रहा है। इनोवेशन, साइंस, टेक्नोलॉजी व एआई हर दृष्टि देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आने वाले समय में सभी कामों में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जो काम कई दिनों में होता है वह महज कुछ ही घंटे में हो जाएगा।
रविवार को दून लाइब्रेरी में मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है। समाज में सामान्य परिस्थितियों में अनवरत सेवा करने वाले लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से देश दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम को आमजन व जन-जन का कार्यक्रम बनाया है। इसके माध्यम से अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अंदर एआई के उपयोग के लिए साइंस आईटी टेक्नोलॉजी से संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं जो राज्य में पहली पहली बार हुए हैं। आज पूरे देश के अंदर हमारे राज्य तस्वीर ऐसे स्थापित हो गई है कि जहां पर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने के पूरे एक साल हो जाएंगे। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता के सामने समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जिसे हमने पूरा किया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी राज्य बेहद संवेदनशील है, ऐसे में राज्य में रहने वाले सभी लोगों के लिए एक समान कानून लागू होना चाहिए था और हमने ऐसा करके दिखाया है। इस मौके पर विधायक खजान दास, विधायक सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, अनिल गोयल, संजय नेगी, दायित्वधारी रजनी रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed