फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India is moving towards economic superpower: Prant Pracharak

आर्थिक महाशक्ति की ओर बढ़ रहा भारत : प्रांत प्रचारक

Sun, 15 Dec 2024 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
India is moving towards economic superpower: Prant Pracharak
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का किया गया सामूहिक एकत्रिकरण
विज्ञापन

फोटो---
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सैंग्विन पब्लिक स्कूल में रविवार को नगर की सभी शाखाओं का सामूहिक एकत्रिकरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक शैलेंद्र ने कहा कि भारत विश्व स्तर पर आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने बौद्धिक संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति का उत्कर्ष हो रहा है। आज विश्व के कई देश भारत की संस्कृति को अपना रहे हैं। भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। वसुधैव कुटुम्बकम की सोच के साथ देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 99 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर विजयादशमी के अवसर पर 100वें वर्ष में प्रवेश किया है। संघ ने प्रारंभ से ही भारतीय समाज में स्वतंत्रता, समरसता और चेतना जागरण का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि अब शताब्दी वर्ष में अपने पंच-परिवर्तन के लक्ष्यों के साथ समाज को नई दिशा देने के लिए संघ प्रतिबद्ध है। पंच परिवर्तन में स्व का बोध यानी स्वदेशी, नागरिक कर्तव्यों का पालन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुम्ब प्रबोधन के माध्यम से समाज को एक दिशा देने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर विभाग प्रचारक धनंजय, जिला प्रचारक सौरभ, जिला संघचालक देवराज, नगर संघचालक पुष्पराज, रविंद्र, संदीप, रमेश, विकास, रामेश्वर, विपिन, विक्रम, सुनील, सुमित, अंकुर, नीरज, सुरेश, अजय, अटल, हर्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed