फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india government big step do strong uttarakhand china border

उत्तराखंड से सटी चीन सीमा तक निगहबानी के लिए केंद्र ने उठाया बड़ा कदम

Sat, 17 Feb 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Feb 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
india government big step do strong uttarakhand china border
उत्तराखंड चाइना बॉर्डर - फोटो : file photo
केंद्र सरकार ने राज्य को 24 ड्रोन दे दिए हैं। इससे चीन सीमा क्षेत्र तथा अन्य संवेदनशील जगहों की  निगहबानी और बेहतर तरीके से हो सकेगी। वहीं, बॉर्डर तक सड़क निर्माण से जुड़ी अड़चन को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष अनुमति मांगी गई है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस बाबत भी जल्द अनुमति मिल जाएगी। 
विज्ञापन


उत्तराखंड से सटी चीन सीमा लंबे समय से संवेदनशील रही है। ऐसे में राज्य सरकार ने केंद्र से साइबर सुरक्षा बढ़ाने और जासूसी सेवाओं को बेहतर करने के लिए मदद मांगी थी।
विज्ञापन


इस संबंध में नेशनल ट्रेनिंग रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एनटीआरओ) के बीच कई चरणों की वार्ता हुई। अब एनटीआरओ ने राज्य सरकार को 24 ड्रोन दे दिए हैं। ये ड्रोन संवेदनशील जगहों पर तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोनों के संचालन, उनकी मेंटेनेंस के अलावा ड्रोनों द्वारा लाई गई सूचनाओं को चेक करने और संबंधित जगह तक पहुंचाने के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग देने पर भी सहमति बनी है।
 

आईटीडी में एक खास लैब विकसित की जा रही है

india government big step do strong uttarakhand china border
इंडिया-चीन

इसी के तहत इंफॉर्मेशन टेक्नालॉजी डेवलपमेंट (आईटीडी) में एक खास लैब विकसित की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ड्रोन का इस्तेमाल कांवड़, कुंभ मेले से लेकर चारधाम यात्रा आदि जगहों पर भी किया जा सकता है। इसके अलावा, मुश्किल वक्त में ड्रोन के जरिए बेहतर ढंग से रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा सकेगा।

चीन सीमा तक बोफोर्स तोप को पहुंचाने में सड़क की चौड़ाई बाधक बन रही है। उत्तरकाशी जिले में भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के चलते वन भूमि हस्तांतरण नहीं हो पा रहा है। राज्य सरकार भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के लिए एक खास मैनेजमेंट प्लान भी तैयार कर रही है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने केंद्र को एक पत्र भेजा है।

इसमें तमाम चुनौतियों का जिक्र करते हुए भागीरथी इको सेंसिटिव जोन वाले क्षेत्र में केवल सड़क निर्माण में छूट देने का अनुरोध किया गया है। इस मामले में दिल्ली में भी अफसरों ने पैरवी की है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क निर्माण में छूट मिल सकती है। आईटीडीए निदेशक अमित सिन्हा के अनुसार एनटीआरओ के सहयोग से विशिष्ट योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इससे राज्य की सुरक्षा और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed