फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india first prime minister dehradun connection

दून की जेल में हुई थी 'भारत की खोज'

Wed, 14 Aug 2013 11:37 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
india first prime minister dehradun connection

आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का देहरादून से नाता बहुत पुराना था। मृत्यु से एक दिन पहले नेहरू देहरादून में ही थे।

विज्ञापन


पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में कहा जाता था कि जब वो राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान के गिरफ्तार होते तो अंग्रेजी हुकूमत से कहते कि उन्हें दून की जेल में ही रखा जाय।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान नेहरू को सबसे पहले 1932 में देहरादून जेल के वार्ड में रखा गया था। उसके बाद 1933, 1934 और फिर 1941 में उन्हें यहां रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्कवरी ऑफ इंडिया लिखने की प्रेरणा
भारत के लिए पंडित नेहरू की जेल की यह कोठरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि नेहरू को अपनी विख्यात पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ लिखने की प्रेरणा यहीं मिली थी और उस पुस्तक के अधिकांश हिस्से इसी कोठरी में लिखे गए थे।


देहरादून की यह जेल इसलिए भी खास है क्योंकि नेहरू की पुत्री इंदिरा गांधी इसी वार्ड में उनसे मिलने आती थी। नेहरू के दोनों नाती राजीव और संजय गांधी देहरादून के ही दून स्कूल में पढ़े थे। वह इन दोनों को मिलने भी देहरादून आते थे। नेहरू की बहन श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित और करीबी रिश्तेदार बीके नेहरू ने देहरादून के राजपुर रोड स्थित अपने घरों पर जीवन की अंतिम सांसें ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed