फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India first biofuel plane test flight success in dehradun

आज पहली बार जैव ईंधन से उड़ान भरेगा विमान, टेस्ट फ्लाइट रही सफल

Sun, 26 Aug 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/डोईवाला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून/डोईवाला Updated Sun, 26 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
India first biofuel plane test flight success in dehradun
प्लेन - फोटो : demo pic

देश का पहला जैव ईंधन से चलने वाले विमान की टेस्ट फ्लाइट कामयाब हो गई। रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यह विमान उड़ाकर देखा गया। अब दूसरा ट्रायल सोमवार को दस मिनट का होगा। इसके बाद यह विमान सीधे दिल्ली की उड़ान भर लेगा।

विज्ञापन


आईआईपी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार बायोफ्यूल से देश का पहला विमान सोमवार को उड़ान भरेगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सोमवार को केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ ही तमाम वैज्ञानिक भी इन ऐतिहासिक लम्हों के साक्षी बनेंगे। इसके लिए रविवार को टेस्ट फ्लाइट की गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइसजेट के इस विमान को सोमवार को दिल्ली रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे

India first biofuel plane test flight success in dehradun
trivendra singh rawat

रविवार को टेस्ट फ्लाइट कामयाब हो गई। जैव ईंधन से यह विमान सामान्य ईंधन की तरह ही उड़ा। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधिवत उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। देर शाम तक एयरपोर्ट पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया।

विमानन कंपनी स्पाइस जेट के अधिकारियों के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोग और आईआईपी के वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार अमेरिका, नीदरलैंड और आस्ट्रेलिया जैव ईंधन से विमानों की उड़ान कर चुका है। इस कड़ी में अब भारत भी शामिल हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि यदि जैव ईधन से उड़ानों का सफल परीक्षण हो गया तो इससे हवाई यात्रा का अधिक सस्ता बनाने में मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed