फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India-China war hero Jaswant Singh remembered

जन्मदिन पर याद किए 1962 के भारत-चीन युद्ध के हीरो जसवंत सिंह

Fri, 20 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
India-China war hero Jaswant Singh remembered
1962 की भारत चीन युद्ध के हीरो जसवंत सिंह रावत के जन्मदिवस के अवसर पर क्लेमेनटॉउन स्थित मछली तालाब क? - फोटो : DEHRADUN
1962 में भारत चीन युद्ध के हीरो रहे जसवंत सिंह रावत की जयंती पर क्लेमेंटटाउन वासियों ने उन्हें याद किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मच्छी तालाब के पास बने उनके स्मारक पर फूल चढ़ाकर और मोमबत्ती जलाकर उनकी अमरता के नारे लगाए।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि और बीजेपी नेता महेश पांडे ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जसवंत सिंह ने अकेले नूरांग पहाड़ी में 72 घंटे तक चीनी सैनिकों को रोके रखा। इस दौरान उन्होंने अकेले ही 300 चीनी सैनिकों को ढेर किया था। कहा कि इसीलिए आज भी उनके आगे स्वर्गीय नहीं लिखा जाता और वह पूरा सम्मान दिया जाता है, जो एक फौजी को मिलता है। चीनी सैनिक आज भी जसवंत सिंह के मंदिर में अपना सिर झुकाते हैं। कहा कि बाबा जसवंत सिंह की शौर्यगाथा हर हिंदुस्तानी को पढ़नी चाहिए। इस दौरान मोहन जोशी, केएस नेगी, दिलीप प्रसाद, मदन, बबलू थापा, ज्योति कोठारी, सरिता, पुष्पा रावत, सुम्मी नेगी, पूनम पांडे, अमृत पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed