फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   india bhutan nepal work for tourism and development

पर्यावरण-पर्यटन विकास के लिए एक साथ काम करेंगे भारत-भूटान-नेपाल

Thu, 17 May 2018 02:37 PM IST
दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 May 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
india bhutan nepal work for tourism and development
himalaya

अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीमोड) ने हाल ही में सिक्किम इलाके से लगे हिमालय क्षेत्र में कंचनजंघा भू क्षेत्र एवं विकास पहल नाम से नई परियोजना शुरू की है।

विज्ञापन


यह परियोजना भारत, नेपाल और भूटान के सीमांत हिमालयी क्षेत्र में तीनों देशों के सहयोग से शुरू की गई है। परियोजना के तहत तीनों देश कंचनजंघा इलाके में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के साधन जुटाने के लिए काम करेंगे। सांस्कृतिक विविधता वाले इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। भारत की ओर से इस परियोजना में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी अल्मोड़ा की सिक्किम शाखा नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

         
भारत, चीन और नेपाल अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईसीमोड) के तहत 2013 से हिमालय के कैलाश भू क्षेत्र के संरक्षण के लिए कैलाश पर्वत के आसपास अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यावरण जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न तरह के अध्ययन और लोगों को आजीविका से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इको टूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी काम करेंगे

india bhutan nepal work for tourism and development
Pantnagar University
जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी कटारमल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरएस रावल ने बताया कि कंचनजंघा भू-क्षेत्र एवं विकास पहल परियोजना भारत, नेपाल और भूटान के 25085 वर्ग किमी क्षेत्र में शुरू की गई है। इसका 56 प्रतिशत क्षेत्र (लगभग 14126 वर्ग किमी) भारत में, 25 प्रतिशत भूटान और 21 प्रतिशत क्षेत्र नेपाल में है।  

भारत की ओर से जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी अल्मोड़ा की सिक्कम शाखा नोडल एजेंसी के तौर पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आईसीमोड के तहत भारत, चीन और नेपाल के सहयोग से पांच सालों से चल रही पवित्र कैलाश भू क्षेत्र संरक्षण एवं विकास पहल परियोजना की उपलब्धियों को कंचनजंघा परियोजना में भी अपनाया जाएगा। कंचनजंघा के इस इलाके को खास तौर पर सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। इसलिए इस परियोजना के तहत तीनों देश पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के साथ ही सामान्य पर्यटन विकास के साथ ही इको टूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी काम करेंगे। 

आठ देशों की संस्था है आईसीमोड   
आईसीमोड आठ देशों की संस्था है। इसमें भारत, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, म्यांमार, भूटान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। संस्था का मुख्यालय काठमांडू में है। यह संस्था खास तौर पर हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed