फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence was celebrated with pomp in Pachhwadun

Dehradun News: धूमधाम से मना आजादी का जश्न

Thu, 17 Aug 2023 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Independence was celebrated with pomp in Pachhwadun
शहीदों के परिजनों और उल्लेखनीय कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

जगह-जगह निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे शहीदों और देश के सम्मान में नारे
शैक्षणिक संस्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पछवादून और जौनसार बावर में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और व्यवसायिक संगठनों ने भी कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
नगर पालिका विकासनगर की ओर से शहीद पार्क पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट, सभासद बिशन राणा, प्रतिक्षा, शम्मी प्रकाश, अंकित जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




नगर पालिका हरबर्टपुर के वार्ड-9 आसन नदी के तट पर शिला फलकम की स्थापना की गई। लोगों को पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलाई गई। विधायक मुन्ना सिंह चौहान और पालिकाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। जिम पार्क का भी उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू, अधिशासी अधिकारी भगवंत बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो ने नगर में बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने देश और शहीदों के सम्मान में नोर लगाए। शहीद स्मारक पहुंचकर कर शहीदों को नमन किया। जिलाध्यक्ष चिराग गुलेरिया, महामंत्री संजय तोमर मौजूद रहे।



पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन पछवादून ने अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोेगरा के नेतृत्व में बाजार में 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए। लायंस क्लब यमुना वैली विकासनगर ने अध्यक्ष यमन चौधरी के नेतृत्व में बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। जरुरतमंद बच्चों को उपहार भी भेंट किए। सचिव अभिनव अग्रवाल भी मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी, मेहरावना, जीआईसी त्यूणी, जीआईसी बेसागीलानी, जौनसार बावर पब्लिक स्कूल कालसी, एसएमआरपीजी कॉलेज साहिया, पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति पछवादून, अरविंद घोष इंटर कॉलेज, जैन बालिका इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय गुडरिच, जूनियर हाईस्कूल छोटूवाला में आजादी का जश्न धूम धाम से मनाया गया।




विकासनगर तहसील में एसडीएम विनोद कुमार और कालसी तहसील में तहसीलदार सुशीला कोठियाल और ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह ने ध्वजारोहण किया। विकासनगर में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed