{"_id":"689eb6e0f0c6c2e26307444e","slug":"independence-day-2025-uttarakhand-cm-dhami-hoisted-flag-at-chief-minister-s-residence-today-2025-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर किया ध्वाजारोहण, राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर किया ध्वाजारोहण, राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
Fri, 15 Aug 2025 10:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 15 Aug 2025 10:00 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आज़ादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया।
विज्ञापन
सीएम आवास में किया ध्वजारोहण
- फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आज़ादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Independence Day: उत्तराखंड के 143 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 16 को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। उनके नेतृत्व में देश में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प के साथ कार्य कर रही है। आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
Trending Videos
भाजपा कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश एवं पार्टी मौजूद रहे।