फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   independence day 2019 main program in dehradun parade ground cm hoisting national flag

स्वतंत्रता दिवस: स्कूलों में निकली प्रभातफेरी, परेड ग्राउंड में सीएम ने फहराया तिरंगा, की ये घोषणाएं

Fri, 16 Aug 2019 08:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 16 Aug 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
independence day 2019 main program in dehradun parade ground cm hoisting national flag
मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा - फोटो : amar ujala

राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराकर देश पर जान देने वाले शहीदों को याद किया। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया और राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह साढ़े 10 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक परेड मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में घोषणाएं करते हुए कहा कि 2022 तक हर स्कूल में फर्नीचर, कंप्यूटर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार ने संकल्प लिया है, वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल के लिए कानून बनेगा, मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता योजना शुरू होगी, 'देश को जानो' योजना शुरू होगी। इसके तहत कक्षा 10 के टॉप 25 छात्रों को देश का भ्रमण कराया जाएगा। आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों का भोजन भत्ता हजार से बढ़ाकर साढे चार हजार प्रतिमाह किया।

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड से लगा नेपाल बॉर्डर भी सील रहा। यहां पुलिस बल और एसएसबी तैनात है। स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। मुख्य आयोजन के दौरान परेड ग्राउंड के चारों तरफ से वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। इस दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहा।
विज्ञापन

सीएम की घोषणाएं
प्रदेश सरकार अगले एक साल के भीतर 20 हजार से अधिक महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध कराएगी। सरकार इसके लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू करने जा रही है। जिसके तहत मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ, बदरीनाथ सहित प्रदेश के कई प्रमुख स्थलों पर 5100 महिलाओं को कियोस्क बनाकर आवंटित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करते हुए महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के साथ ही मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना, देश को जानो योजना सहित कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2019 को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। इसके तहत सरकारी विभागों में सभी रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरा जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग के लिए कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा पर कार्यरत के लिए अधिमान अंक की व्यवस्था 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो लोग पहले से विभिन्न विभागों में संविदा पर कार्यरत हैं रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती में उनके लिए अधिमान अंक की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत टॉपर 25 प्रतिशत बच्चों को सभी कोर्सेज में 50 फीसदी फीस की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के कक्षा 10 वीं के टॉप 25 रैंकर्स को भारत भ्रमण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को जानो योजना के तहत बच्चे को देश के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसके माध्यम से बच्चे विभिन्न प्रांतों की संस्कृति, इतिहास, रहन, सहन, खान-पान आदि के बारे में जान सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति आश्रम पद्धति के विद्यार्थियों के भोजन भत्ते में हर महीने डेढ़ हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि भोजन भत्ते को तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये किया जाएगा।
 

सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत

सीएम ने 2020 तक प्रदेश की समस्त प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को कंप्यूटरीकृत किए जाने एवं 2022 तक प्रदेश के समस्त विद्यालयों को फर्नीचर, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए शीघ्र ही वेलनेस, योगा, आयुर्वेद व पर्यटन पर आधारित एक समिट का आयोजन किया जाएगा। सीएम ने भ्रष्टाचार पर भी चोट की। उन्होंने कहा कि देवभूमि को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए सरकार जल्द ही एक और कठोर कानून लाने जा रही है। वही वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल के लिए सरकार कानून लाने पर विचार कर रही है।  

सैन्यधाम है उत्तराखंड
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आजादी की 72 वीं वर्षगांठ पर देश के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद जवानों एवं शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को सैन्यधाम की संज्ञा दी है। प्रदेश सरकार शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर उड़ान योजना के तहत देहरादून पंतनगर व पिथौरागढ़ के लिए सस्ती हवाई सेवा प्रारंभ की गई है। देहरादून देश के 23 शहरों से हवाई सेवा के माध्यम से जुड़ चुका है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग मार्ग पर काम शुरू कर दिया गया है। राज्य में 13 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। 

स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई

देहरादून के राजभवन में गवर्नर बेबी रानी मौर्या, विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंहऔर बीजेपी ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। इसके अलावा शहर के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। 

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व परिजनों को सम्मानित किया गया। 10:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। पुलिस और फायर कर्मियों मेडल दिए गए। बैंड और परेड का प्रस्तुतीकरण हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, विकास नगर, चकराता के साथ कुमाऊं और गढ़वाल के सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकली गई। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं। निम ने केदारनाथ धाम में तिरंगा फहरा कर भारत माँ की रक्षा करते हुए जान की बाजी लगा देने वाले शहीदों को याद किया।

दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार और पांच को पुलिस पदक

स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए दो पुलिस अधिकारियों को डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने राष्ट्रपति पुरस्कार और पांच को पुलिस पदक से सम्मानित किया। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी थी। इसके अलावा 39 पुलिस कर्मियों को आज पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी द्वारा सम्मानित किया गया।  
 
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग
बिमला गुंज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय देहरादून

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन 
योगेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल
बीरेन्द्र प्रसाद डबराल, सहायक सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार
भगवान सिंह, प्लाटून कमांडर विशेष श्रेणी 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर
श्याम सुंदर पांडेय उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी अल्मोड़ा

आपात सेवा में विशिष्ट सेवा पदक’
कृपाराम शर्मा, लीडिंग फायरमैन पौडी

अग्निशमन सेवा पदक
यशपाल सिंह, फायर सर्विस चालक पौडी
राजेन्द्र सिंह राणा, लीडिंग फायरमैन अल्मोड़ा

76 सजायाफ्ता कैदियों को सजा में राहत

शासन ने प्रदेश की जेलों में बंद 76 सजायाफ्ता कैदियों को सजा में 15 दिन से तीन महीने तक की छूट प्रदान की है। चमोली जेल के 11 और हरिद्वार के 13 कैदियों को भी छूट प्रदान की गई है। कुमाऊं के हल्द्वानी जेल में बंद 14, सितारगंज जेल में बंद 17 और अल्मोड़ा जेल में बंद 18 सजायाफ्ता कैदियों को राहत मिली है। 

हल्द्वानी कारागार में बंद सजायाफ्ता ऊधमसिंहनगर जिले के नियाजनगर निवासी अपहरण के मामले में बंद अली हसन को सजा में एक माह की छूट प्रदान की है। 13 अन्य कैदियों इमरान, जाबिर, निशांत कंबोज, साजिद, सूरज उर्फ सोनू, दीपक चौधरी, मनीष चौहान, रिंकू, प्रेम सिंह, संतोष बिष्ट, सिकंदर, इम्मू और अनुज गुप्ता को 15-15 दिन की सजा में छूट मिली है। 

सितारगंज के 17 कैदियों को मिली राहत 
सितारगंज जेल में बंद समीर चक्रवर्ती को दो माह, सजायाफ्ता रिजवान मंसूरी को एक माह की राहत मिली है। रिंकू उर्फ मिंटा और जलीस अहमद को 15-15 दिन की सजा में राहत मिली है। सजायाफ्ता राहुल गुलफाम को तीन-तीन माह की राहत दी गई है। सजायाफ्ता मदन लाल और पूरन सिंह नेगी को दो-दो माह की छूट मिली है। मारूफ शाह उर्फ इरफान और शुभम नेगी को एक एक माह की छूट मिली है। अंकित कुमार, सुभाष चंद, अरुण साहनी, सोनू साहनी, महावीर प्रसाद, श्यामू और श्रीमती बादल को 15-15 दिन की छूट मिली है। 

अल्मोड़ा जेल के 18 कैदियों को राहत 
अल्मोड़ा जेल में बंद जगत सिंह, दिनेश राम, नरेंद्र सिंह, पार्वती, प्यार सिंह को दो-दो माह की सजा में राहत दी गई है। धीरज सिंह, पद्म बहादुर, दिल बहादुर को एक-एक माह की छूट मिली है। हरीश सिंह, गगन सिंह, दीपक राम, गुमान सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह रावत, रविंद्र कुमार शाही, तोप बहादुर, पाईला शाही, मोबिन कुरैशी और शान मोहम्मद को 15-15 दिन की छूट मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed