उत्तराखंड: यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिक्षिका ने फहरा दिया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज
चौखुटिया तहसील क्षेत्र के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने का मामला प्रकाश में आया है।
विभाग ने संबंधित शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा तो जवाब में शिक्षिका ने कहा कि स्वास्थ्य खराब रहने के कारण घबराहट में उससे यह भूल हुई है।
तहसील अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय मासी प्राचीन में तैनात शिक्षिका रजनी सती द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने का मामला प्रकाश में आने से शिक्षा विभाग हैरत में है।
उच्च अधिकारियों को अवगत कराया
लोगों का कहना है कि जब एक शिक्षिका को राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक का ज्ञान नहीं है तो वह बच्चों को क्या और कैसी शिक्षा देगी। उप शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने मामले को गंभीर बताया है।
कहा है कि संबंधित शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा लिया है। उसने बताया कि घबराहट में झंडा उल्टा फहराने की उससे बड़ी गलती हुई है। जिसके लिए उसने माफी मांगी है।
बहरहाल,उपशिक्षा अधिकारी ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।