{"_id":"611acc3c8ebc3e43096ee1f8","slug":"independence-day-14-personalities-honored-mussoorie-news-drn387645042","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस : 14 विभूतियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस : 14 विभूतियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मसूरी में स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को सम्मानित करते कैविनेट मंत्री गणेश जोशी और पालिकाध्यक्ष अन
- फोटो : MUSSOORIE
पहाड़ों की रानी मसूरी में 75वां स्वतत्रंता दिवस धूमधाम से मनाया गया। गांधी चौक पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही देश को आजादी मिली है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने 14 विभूतियों को सम्मानित भी किया।
गणेश जोशी ने कहा कि देश ने पिछले 75 सालों में कई ऊंचाइयों को छुआ है। हम सभी को शहीदों को याद करना और उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सबका साथ, सबका विश्वास के साथ काम कर रही। मसूरी शहर की पेयजल, पार्किंग समस्या को दूर करने का काम किया जा रहा है। कॉट मैकेन्जी रोड पर सुरंग का निर्माण जल्द शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह, मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, आरपी बडोनी, देवी गोदियाल, गौरव अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, पुष्पा पडियार, जसबीर कौर मौजूद रहे। वहीं, नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कोतवाली में शहर कोतवाल राजीव रौथाण, कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, कचहरी में एसडीएम मनीष कुमार, एमपीसी क्लब में दीपक सक्सेना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
-----
‘अकादमी ने राष्ट्र निर्माण में निभाई सर्वोपरि भूमिका’
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में निदेशक लोक रंजन ने तिरंगा फहराया। उन्होंने ‘आजादी की कहानी मिट्टी की जुबानी’ शीर्षक वाली रेत की कला प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 75 साल में दुग्ध उत्पादन, वाणिज्य, उद्योग, आधारभूत सरंचना, स्वास्थय, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में बहुत तरीकी की है। कहा कि सिविल सेवकों के प्रशिक्षित कर अकादमी ने भी राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अकादमी ने कोरोना वायरस को रोकने में अथक प्रयास किए हैं। अकादमी के कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा करते हुए आईटीबीपी जवानों, सुरक्षा, अनुभाग और चिकित्सा केन्द्र के कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।