Dehradun: एमएसएमई में बढ़ रहा निवेश, युवाओं के लिए रोजगार के मिलेंगे अवसर, जानिए पूरी कार्ययोजना
प्रदेश सरकार वर्ष 2018 के निवेशक सम्मेलन में निवेश प्रस्तावों पर किए गए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए उद्योगपतियों को प्रोत्साहित कर रही है। सम्मेलन में सरकार ने 1.24 लाख करोड़ के निवेश पर एमओयू किया था, लेकिन अब तक 35 हजार करोड़ का निवेश ही आया है। अब सरकार की ओर से एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) में निवेश बढ़ रहा है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। चालू वित्तीय वर्ष में अक्तूबर तक सिंगल विंडो के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र में 5319 करोड़ के निवेश को मंजूरी मिली है। इससे 1230 नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे।
एक जिला दो उत्पाद योजना (ओडीटीपी) के तहत चयनित उत्पादों के लिए जिला स्तर पर निवेश के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार वर्ष 2018 के निवेशक सम्मेलन में निवेश प्रस्तावों पर किए गए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए उद्योगपतियों को प्रोत्साहित कर रही है। सम्मेलन में सरकार ने 1.24 लाख करोड़ के निवेश पर एमओयू किया था, लेकिन अब तक 35 हजार करोड़ का निवेश ही आया है।
अब सरकार की ओर से एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा दिया है। छोटे उद्योगों में कम निवेश पर ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है। सिंगल विंडो के माध्यम से लगभग ढाई सालों में 4517 एमएसएमई उद्योगों को मंजूरी दी गई। जिसमें 12836 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इस साल अक्तूबर तक 5319 करोड़ के 1230 प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई।
कम निवेश पर रोजगार की ज्यादा संभावनाएं
बड़े उद्योगों की तुलना में एमएसएमई उद्योगों में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में एमएसएमई क्षेत्र में 5319 करोड़ के निवेश की मंजूरी सिंगल विंडो से दी गई है। एमएसएमई उद्योग में कम निवेश पर रोजगार की ज्यादा संभावनाएं हैं। - सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग विभाग
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चिनूक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए भरी उड़ान, मौसम ने दिया साथ, निर्माण सामग्री पहुंचाना शुरू
सिंगल विंडो से स्वीकृत निवेश प्रस्ताव
वर्ष प्रोजेक्ट निवेश (करोड़ में) रोजगार
2020-21 1495 2776 17926
2021-22 1792 4740.6 32093
2022-23 अब तक 1230 5319.45 22797
कुल 4517 12836 82112