फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Increased difficulties of passengers: Earlier there were many buses for Delhi, now only four in a day

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : पहले दिल्ली के लिए थीं कई बसें, अब दिनभर में सिर्फ चार

Sat, 15 Jul 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Increased difficulties of passengers: Earlier there were many buses for Delhi, now only four in a day
दिल्ली में आई बाढ़ के कारण हालात अभी सामान्य नहीं हो पाए हैं। उत्तराखंड डिपो की दिल्ली जाने वाली बसें शुक्रवार को भी इसके असर से पूरी तरह प्रभावित रहीं। उत्तराखंड परिवहन निगम की कई बसें दिल्ली के सिंघु बाॅर्डर पर जाकर वापस नहीं लौट पाई हैं, जबकि कई बस चालक दिल्ली जाने से कतरा रहे हैं। इस कारण बसों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। प्रत्येक 15 से 20 मिनट पर दिल्ली के लिए उपलब्ध वाल्वो और सामान्य बसों के लिए अब कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से एक दिन में डेढ़ सौ रोडवेज बसें दिल्ली को रवाना होती हैं। जबकि शुक्रवार को पूरे दिन में चार बसें ही दिल्ली के लिए मिलीं, कई घंटे लोगों को बसों के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

आईएसबीटी पर बस के इंतजार में खड़े यात्री आनंद रावत ने बताया कि वह शाम को चार बजे दिल्ली की बस पकड़ने के लिए आ गए थे, तो मालूम चला कि थोड़ी देर पहले ही बस दिल्ली के लिए रवाना हुई है। अब अगली बस छह बजे जाएगी। दिल्ली जाने वालों की संख्या काफी है लेकिन बस चालक दिल्ली जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

------------------
बसों को दिल्ली के लिए खाली भेजना संभव नहीं है। दिल्ली के हालातों के कारण यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इसलिए प्रत्येक दो घंटे पर दिल्ली के लिए बस चलाई जा रही है। ताकि यात्रियों की संख्या भरपूर होने पर बस को भरकर रवाना किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम
------------------
बरेली के लिए बढ़ाई गईं बसें
लखनऊ रूट पर जाने वाली ट्रेन गोरखपुर और उपासना एक्सप्रेस के रद्द होने से इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने बरेली तक बसों की संख्या बढ़ा दी है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed