फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Increase in charges of mutation and will deferred

पार्षदों के विरोध के कारण टला म्यूटेशन व दाखिल खारिज के शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव

Sun, 21 Aug 2022 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Increase in charges of mutation and will deferred
पार्षदों के भारी विरोध के कारण म्यूटेशन (दाखिल खारिज) और वसीयत के शुल्क में बढ़ोतरी फिलहाल टल गई है। बोर्ड ने इस मसले को समिति के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही यूजर चार्जेज में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को भी बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिल पाई। बैठक में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शनिवार को मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव रखे गए। सबसे महत्वपूर्ण म्यूटेशन और यूजर चार्जेज के शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव था। म्यूटेशन का शुल्क 150 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने का प्रस्ताव रखा था। शुल्क में भारी बढ़ोतरी का पार्षदों ने विरोध किया और इसे पांच हजार के बजाय दो हजार करने की मांग की।
विज्ञापन

शुल्क 1500 करने पर बैठक में सहमति भी बन गई थी, लेकिन जैसे ही आवासीय और व्यावसायिक भवनों के दाखिल खारिज की फीस का प्रस्ताव आया तो पार्षदों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कहा कि जनता पर एक साथ इतने बोझ डालना उचित नहीं है। इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष मेयर सुनील उनियाल ने दोनों प्रस्तावों के लिए समिति गठित करने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा यूजर चार्जेज के शुल्क में भी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को भी फिलहाल टाल दिया गया है। म्यूटेशन शुल्क और यूजर चार्जेज अभी पहले की दरों से लिया जाएगा।

म्यूटेशन का शुल्क वर्ष 1999 में 150 रुपये निर्धारित किया गया था। वर्तमान में म्यूटेशन के लिए जो नोटिस डाक से भेजा जा रहा है, उसमें प्रति डाक 35 रुपये खर्चा होता है। विदेशों के लिए 90 रुपये प्रति डाक चुकाने पड़ते हैं। वर्तमान में म्यूटेशन के करीब पांच हजार केस आते हैं, जिनसे लगभग साढ़े सात लाख रुपये प्राप्त हो रहा है, जबकि खर्च एक करोड़ से अधिक होता है। साथ ही म्यूटेशन की कार्रवाई ऑनलाइन की जा रही है। इसमें भी काफी खर्चा आएगा। ऐेसे में शुल्क में बढ़ोतरी आवश्यक है। -मनुज गोयल, नगर आयुक्त
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
24 अगस्त तक सभी पार्षद अपने वार्डों के विकास, का प्रस्ताव जिला योजना समिति को भेजेंगे
20 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी जाएगी पुराने पार्कों के सुदृढ़ीकरण, नए पार्क बनाने के लिए
30 हजार ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट सेंसर स्विच क्रम करने के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत
कुल्हान, करनपुर में निगम की भूमि नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को देने और जमीन के बदले निगम को कुछ धनराशि देने का निर्णय
स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य के लिए भारत सरकार के उपक्रम एनआईसी के माध्यम से कन्सलटेंट की सेवाएं प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed