{"_id":"66058fa00bba5cb55a038043","slug":"income-tax-team-raid-in-haridwar-on-chemical-factory-owner-house-2-25-crore-recovered-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: हरिद्वार में दूसरे दिन भी डटी रहीं टीम, उद्यमी के घर से सवा दो करोड़ रुपये और जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income Tax Raid: हरिद्वार में दूसरे दिन भी डटी रहीं टीम, उद्यमी के घर से सवा दो करोड़ रुपये और जेवरात बरामद
Thu, 28 Mar 2024 09:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Mar 2024 09:12 PM IST
सार
Uttarakhand News: आयकर टीम उद्यमी की पत्नी को अपने साथ लेकर चंद्राचार्य चौक की एक बैंक शाखा पहुंची और वहां लॉकर खंगाले।
विज्ञापन
उद्यमी के घर आयकर का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में केमिकल फैक्टरी मालिक के घर आयकर विभाग की टीम दूसरे दिन भी कार्रवाई करती रही। बुधवार को देर रात चले छापे में उद्यमी के घर से करीब सवा दो करोड़ की रकम बरामद हुई। इसके अलावा तमाम हीरे और सोने के जेवरात भी बरामद हुए।
विज्ञापन
देहरादून से गई आयकर विभाग की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र की पॉश कालोनी में फैक्टरी मालिक के घर डेरा डाल रखा है। उसकी तीन अलग-अलग कंपनियों में भी पहुंचकर दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में जांच के बाद सात नामांकन खारिज, अब मैदान में 56 उम्मीदवार
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आयकर टीम उद्यमी की पत्नी को अपने साथ लेकर चंद्राचार्य चौक की एक बैंक शाखा पहुंची और वहां लॉकर खंगाले। बताया जा रहा है कि उससे भी कैश और जेवरात मिले हैं। उद्यमी की दूसरे राज्यों में भी दो कंपनियां हैं, वहां पर भी आयकर विभाग की टीमें छानबीन कर रही हैं।