{"_id":"5aa375924f1c1bba758b4a0a","slug":"income-tax-team-80-hours-inspection-on-gupta-brothers-in-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयकर ने 80 घंटे से भी ज्यादा समय तक की गुप्ता बंधुओं की पड़ताल, सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर ने 80 घंटे से भी ज्यादा समय तक की गुप्ता बंधुओं की पड़ताल, सामने आया चौंकाने वाला सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 10 Mar 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
gupta brothers house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों की टीम गुप्ता बंधुओं के कर्जन रोड, डालनवाला स्थित बंगले की पड़ताल के बाद को लौट गई।
विज्ञापन
टीम की ओर से गुप्ता बंधुओं को समन जारी कर एक सप्ताह के भीतर दून स्थित आयकर विभाग जांच विंग कार्यालय में तलब किया गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि गुप्ता बंधु विभाग की जांच टीम के समक्ष बगैर किसी ठोस कारण के तलब न हुए तो पहले पेनाल्टी लगाई जाएगी और इसके बाद भी पेश न होने पर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम 80 घंटे से भी अधिक समय से गुप्ता बंधुओं की संपत्ति की पड़ताल में लगी रही। टीम की ओर से कई प्रॉपर्टी पकड़ी गई हैं, जिन्हें औने पौने दामों में खरीदना दिखाया गया है। डालनवाला में कर्जन रोड स्थित बंगले को तीन करोड़ में खरीदा गया दर्शाया गया है। जबकि आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह संपत्ति दो सौ करोड़ से कम की नहीं है। इसके अलावा राजपुर रोड स्थित संपत्ति भी औने पौने दामों में क्रय किया जाना दिखाया गया है।
विज्ञापन
गुप्ता बंधुओं की 31 संपत्तियां अटैच
gupta family
इनवेस्टिगेशन विंग के प्रमुख अमरेंद्र कुमार का कहना है कि गुप्ता बंधुओं की 31 संपत्तियां अटैच कर दी गई हैं। वहीं तीनों भाईयों अतुल, अजय और राजेश गुप्ता को समन देकर एक सप्ताह के भीतर दून स्थित जांच कार्यालय में तलब किया गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि तीनों भाईयों को संपत्ति के पूरे ब्योरे के साथ जवाब दाखिल करना होगा। यदि तीनों भाई जांच टीम के सामने पेश न हुए तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होगी।
गुप्ता बंधुओं की संपत्ति लगभग चार अरब की
गुप्ता बंधुओं ने नब्बे संपत्तियां भारत में दिखाई है। आयकर विभाग सूत्रों के मुताबिक उनकी सभी संपत्तियां करीब चार अरब की होे सकती है। सही आंकलन के लिए विभाग सभी संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रहा है। ये अचल संपत्ति का ब्यौरा है। जबकि चल संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है।
अतिरिक्त स्टाफ की पड़ रही जरूरत
इनवेस्टिगेशन विंग के प्रमुख अमरेंद्र कुमार के मुताबिक गुप्ता बंधुओं को समन दिए जाने के बाद रेड की कार्रवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है। मामले में जवाब मिलने के बाद फिर से इस प्रकरण में कार्रवाई होगी। वही सूत्रों का यह कहना है कि विभाग के कुछ अधिकारी अब भी गुप्ता बंधुओं के बंगले में संपत्ति के आंकलन में जुटे हैं। हर संपत्ति के आंकलन में काफी समय लग रहा है। घरों में रखे बेशकीमती सामान और रशीदों का आंकलन भी जटिल साबित हो रहा है। सोमवार से फिर से इस प्रकरण में कार्रवाई तेज हो सकती है।