फंदे पर झूला इनकम टैक्स अधिकारी, सुसाइड नोट में लिखी हैरान कर देने वाली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के रहने वाले एक आयकर विभाग के अधिकारी ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। कई पन्नों के सुसाइड नोट में खुदकुशी की जो वजह बताई वो आपको भी हैरान कर देगी।
जिला महिला अस्पताल के ठीक सामने स्थित धर्मशाला में मिले अधिकारी के शव कई पन्नों के सुसाइड नोट में खुदकुशी की वजह कई करोड़ के घपले की सीबीआई जांच लिखी है।
अपने दो सहकर्मियों पर पूरे घपला करने की बात भी सुसाइड नोट में लिखी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। शनिवार रात करीब दस बजे लखनऊ धर्मशाला के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी कि यहां ठहरा एक यात्री कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खोल रहा है।
सूचना पर एसएसआई अजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धक्का मारकर दरवाजा खुला। अंदर पंखे पर गमछे के सहारे शव झूल रहा था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ।
पूरे खले में साथ के दो कर्मचारी और भी शामिल
धर्मशाला के रजिस्टर के अनुसार मृतक की पहचान आनंद वाजपेयी (40) पुत्र मेहूराम निवासी निसादगंज थाना महानगर जिला लखनऊ यूपी के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी रविवार सुबह हरिद्वार पहुंच गए।
एसएसआई ने बताया कि एक डायरी के पन्नों पर लिखे सुसाइड नोट में मृतक ने परिजन के लिए भावनात्मक टिप्पणी की है और सीबीआई जांच के चलते खुदकुशी की बात लिखी है।
लिखा है कि इस पूरे खेल में उसके विभाग के दो व्यक्ति ही शामिल हैं, वह निर्दोष है। इधर, पिता ने बताया कि लखनऊ के आयकर कार्यालय में ही कार्यरत बेटा 11 जुलाई को घर से कार्यालय जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन तब से लौटकर नहीं आया था।
मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। पिता ने भी बताया कि दो करोड़ के घपले की जांच सीबीआई कर रही है। इस दायरे में करीब बीस कर्मचारी हैं, उसका बेटा निर्दोष था।