{"_id":"6643366de5bacb8180c524bd18aeb00b","slug":"income-tax-officer-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते धरा इनकम टैक्स अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते धरा इनकम टैक्स अफसर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Sep 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकम टैक्स के प्रशासनिक अधिकारी एसके श्रीवास्तव को सीबीआई टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते दबोच लिया।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
अधिकारी ने एक ट्रैवल एजेंसी मालिक से यह रकम बकाया टैक्सी बिल के भुगतान के एवज में मांगी थी। देर रात तक सीबीआई कार्रवाई जारी थी। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
देहरादून में सचिवालय रोड स्थित आयकर विभाग कार्यालय में बीएस ट्रैवल्स के मालिक राहुल गुप्ता कार उपलब्ध कराते थे। विभाग पर टैक्सी बिल के 72 हजार रुपए बकाया थे। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी एसके श्रीवास्तव टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
उसने भुगतान के एवज में दस हजार रुपए मांगे। गुप्ता ने सोमवार को सीबीआई ऑफिस में इसकी शिकायत की। सीबीआई ने दस सदस्यीय टीम गठित की और राहुल को रकम देने के लिए श्रीवास्तव से सहमति जताने के लिए कहा।
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने राहुल को फोन कर मंगलवार शाम सेंट जोजेफ्स स्कूल के पास रकम लेकर आने के लिए कहा। सीबीआई ने पूरी बातचीत रिकार्ड कर ली। राहुल शाम सवा छह बजे दस हजार रुपए लेकर पहुंचा तभी सीबीआई टीम ने श्रीवास्तव को रंगे हाथों दबोच लिया।
यहां से श्रीवास्तव को सीधे आयकर कार्यालय ले जाया गया। कागजी कार्रवाई के बाद देर रात तक श्रीवास्तव से पूछताछ जारी थी।