फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Income Tax Department raid in two places

ऋषिकेश: तीन प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग ने दस्तावेज, एम्स ने उपलब्ध कराए अभिलेख 

Fri, 07 Feb 2020 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Feb 2020 09:39 PM IST
सार

  • तीनों प्रतिष्ठानों से दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर की हार्डडिस्क ली कब्जे में
  • करीब बीस लोगों की टीम ने तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
Rishikesh: Income Tax Department raid in two places
ऋषिकेश में इनकम टैक्स का सर्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने तीर्थनगरी में तीन प्रतिष्ठानों के दस्तावेज खंगाले। तीनों प्रतिष्ठानों से दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर की हार्डडिस्क कब्जे में ली गई है।  करीब 20 अफसरों की टीम तिलक मार्ग, मनीराम मार्ग और झंडा चौक के प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करती रही। दूसरी ओर, व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। सुबह दस बजे से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई रात्रि 10 बजे तक चली। आयकर विभाग की अपर आयकर आयुक्त नीता अग्रवाल के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। 

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम सुबह दस बजे तिलक मार्ग स्थित शिवालिक प्रापर्टीज, मनीराम रोड स्थित मैरी गोल्ड कॉर्मिशियल क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड के आफिस पहुंची। दोनों प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर दिनेश कोठारी बताए जा रहे हैं। उधर, झंडा चौक स्थित गढ़वाल जेम्स एंड ज्वेलर्स पर भी सर्वे किया गया। यह प्रतिष्ठान शहर के व्यवसाई मनोज पंवार का है।
विज्ञापन


टीम में शामिल अफसरों ने तीनों प्रतिष्ठानों में दस्तावेज खंगालने के साथ हार्डडिस्क को अपने कब्जे में लिया। टीम के सदस्य रहे अफसरों ने बताया कि यह रूटीन सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक शिकायत में इन प्रतिष्ठानों पर अनियमितता की बात की गई थी। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। अपर आयकर आयुक्त नीता अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में तीनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ शिकायत आई थी। शिकायती पत्र के आधार पर यह सर्वे की कार्रवाही की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

झंडा चौक स्थित गढ़वाल जेम्स एंड ज्वैलर्स की दुकान में आयकर विभाग की कार्रवाई से सराफा व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विरोध स्वरूप अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने कहा कि आयकर विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।

बृहस्पतिवार को आयकर विभाग ने टीडीएस गड़बड़ी को लेकर की थी टिप्पणी 

एम्स ऋषिकेश प्रशासन ने आयकर विभाग की ओर से संस्थान में टीडीएस संबंधी गड़बड़ी को लेकर की गई टिप्पणियों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। एम्स प्रशासन का कहना है कि आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को संस्थान के लेखानुभाग में स्रोत पर आयकर की कटौती, टीडीएस के संबंध में कतिपय अभिलेख उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की थी। संस्थान के लेखानुभाग ने आयकर विभाग को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं।

संस्थान के वित्तीय सलाहकार कमांडेंट पीके मिश्रा व आहरण वितरण अधिकारी जितेंद्र एन शर्मा ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारी के समक्ष संबंधित अभिलेख प्रस्तुत कर दिए गए थे। इसके साथ ही स्पष्ट कर दिया गया था कि संस्थान की ओर से नियमानुसार टीडीएस की कटौती कर आयकर विभाग के संगत खाते में जमा किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि विभाग के खाते में संबंधित धनराशि जमा किए जाने के बावजूद आयकर की वेबसाइट पर कदाचित तकनीकि त्रुटिवश दर्शित नहीं हो रहा है। उन्होंने  बताया कि यह प्रकरण दो विभागों एम्स व आयकर विभाग के मध्य समायोजन समाधान का है। लिहाजा आयकर विभाग की ओर से निर्धारित की गई तिथि 25 फरवरी को वांछित प्रपत्र संस्थान के आहरण वितरण अधिकारी द्वारा आयकर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed