फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income tax department raid in rishikesh and tehri property dealer

प्रॉपर्टी डीलरों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स विभाग ने देर रात तक मारा छापा

Sat, 02 Mar 2019 11:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Mar 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Income tax department raid in rishikesh and tehri property dealer
डेमो - फोटो : डेमो

तीर्थनगरी ऋषिकेश के चार नामचीन प्रापर्टी डीलरों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने अचानक छापा मारा। छापा पड़ने से आसपास के प्रतिष्ठानों तथा प्रापर्टी डीलरों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। विभाग ने देर रात तक कार्रवाई जारी रखी। वहीं, विभाग की कार्रवाई को प्रापर्टी डीलर सर्वे बताते रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार को पांच गाड़ियों में पुलिस फोर्स के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीम ने तीर्थनगरी के चार नामचीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। विभाग की टीम ने केके लांबा केे त्रिवेणी घाट रोड स्थित द मयूर कलेक्शन, रामकुमार कश्यप के मुखर्जी मार्ग स्थित बाटा फुटवेयर शोरूम, विकास भल्ला के हरिद्वार रोड स्थित एयरटेल टेलीकॉम की दुकान तथा राजीव खुराना के लक्ष्मणझूला रोड स्थित प्रापर्टी की दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


बता दें कि आयकर विभाग की कार्रवाई जिन-जिन प्रतिष्ठानों में की गई है। वह सभी प्रापर्टी के व्यावसाय से जुड़े हुए हैं, तथा सभी तीर्थनगरी के अलावा अन्य नगरों में भी व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। आयकर विभाग की टीम ने इनमें से एक डीलर की कंपनी को फर्जी पाया। डीलर की ओर से बताए गए पत्ते पर विभाग की टीम पहुंची तो वहां कोई ऑफिस नहीं पाया गया। विभाग ने देर रात तक छापेमारी अभियान जारी रखा। विभाग ने सभी डीलरों के निवेश संबंधी कागजात जब्त कर लिए है। खबर लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की टीम में आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त सुनीति श्रीवास्तव, अपर आयकर आयुक्त नीता अग्रवाल, सहायक आयकर आयुक्त मोहन लाल जोशी, आबिद अली, आयकर अधिकारी टीएस पंचापाल, इंदरजीत, एसआर चौहान, डीएस नेगी, अशोक कुमार, अतर सिंह चौहान, कुंतिष त्यागी, आयकर निरीक्षक विनय यादव, कामेश्वर, मनोज पांडेय, जितेश कुमार, नितिन, धर्मेंद्र कुमार, विपिन मौर्य आदि शामिल रहे।  

आयकर विभाग की टीम सर्वे करने यहां पहुंची हैं, जो अभी तक जारी है। विभाग के अधिकारी जो भी जरूरी दस्तावेज मांग रहे हैं, उन्हें हम उपलब्ध करा रहे है।  
- राम कुमार कश्यप, बाटा शोरूम मुखर्जी मार्ग ऋषिकेश

इनकम टैक्स की टीम ने दिनभर खंगाला रिकॉर्ड 
नई टिहरी के एक कपड़ा व्यापारी और भाजपा नेता की दुकान पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की। टीम ने दुकान के सारे रिकार्ड खंगाल कर कई दस्तावेज कब्जे में लिए। टीम देर सायं तक जरूरी जानकारी लेने में जुटी रही। इनकम टैक्स के छापे पडने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। 

शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने नई टिहरी के प्रसिद्व कपड़ा व्यापारी और भाजपा नेता राकेश लांबा के प्रतिष्ठान मयूर कलेक्शन में छापे मारे। जिससे दुकान में काम कर रहे कर्मिकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकान स्वामी दुकान में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है, कि वह कुछ काम से बाहर गए हैं। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को करीब 12 बजे नई टिहरी पहुंचकर मयूर कलेक्शन पर रेड डाली। टीम ने दुकान में मौजूद कर्मियों से कई सवाल-जबाव किए।


इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने दुकान को घेर लिया और ग्राहकों को दुकान में आने-जाने से रोक लिया। इस बावत टीम ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इस छापेमारी से शहर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। रेड पडने से कई बड़े व्यापारी भी सकते में आ गए। छापेमारी के बावत टीम ने कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इनकम टैक्स ऑफिसर की मांग पर टीम को सुरक्षा कर्मी मुहैया कराए गए हैं। 
जारी-विजय गुसाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed