फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income tax department caught gold and Money from chennai family in jolly grant airport

उत्तराखंड: एयरपोर्ट पर चेन्नई के परिवार से आयकर विभाग ने पकड़ा आधा किलो सोना और लाखों की नकदी

Sat, 27 Apr 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Apr 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Income tax department caught gold and Money from chennai family in jolly grant airport
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

चेन्नई से आए एक परिवार को आयकर विभाग की टीम ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आधा किलो सोना और लाखों रुपये की नकदी के साथ पकड़ लिया। आयकर विभाग की एयर इंटेलीजेंस इकाई की सूचना पर जांच पड़ताल की गई तो एक बुजुर्ग महिला सहित परिवार के कई सदस्यों को आयकर विभाग ने पूछताछ के लिए रोक लिया।

विज्ञापन


देर रात तक मामले की जांच-पड़ताल जारी थी। शुक्रवार दोपहर आयकर विभाग को एयर इंटेलीजेंस से सूचना मिली कि करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित छह सदस्यीय परिवार के पास भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और कैश बरामद किया गया है।

विज्ञापन

सूचना पर संयुक्त आयकर आयुक्त इनवेस्टिगेशन लियाकत अली के निर्देशन में एक टीम जौलीग्रांट एयरपोर्ट भेजी गई। टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

परिवार का दावा है कि वह मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग के तहत अपने बच्चे की शादी के लिए जा रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि उनके पास आभूषणों के प्रमाण हैं।

देर रात तक आयकर विभाग इन सभी कागजातों की जांच में जुटा था।

उत्तराखंड: भारी कैश और आभूषण मिलने पर नामी क्रिकेट एकेडमी के सीए को इनकम टैक्स का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed