{"_id":"1d6082ea5f48b05b1f4fde103f95bc94","slug":"inauguration-of-ground-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून की झोली में अब बरेसेंगे मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून की झोली में अब बरेसेंगे मेडल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Sep 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीनों से बदहाल पड़े देहरादून के परेड ग्राउंड के कायाकल्प की उम्मीद जगने लगी है। यह खिलाड़ियों के भविष्य के लिए एक बेहतर प्रयास होगा।
विज्ञापन
पढ़ें, खिलाड़ियों की प्रतिभा 'निगल' रहा यह प्लान
विज्ञापन
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल मंगलवार को ग्राउंड में खेल परिसर का निर्माण शुरू करने के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद लंबे समय से लटके निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने अपने सोमवार के अंक में ‘लापरवाही खिलाड़ियों पर भारी’ शीर्षक से परेड ग्राउंड की बदहाली पर खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि निर्माण के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन एवं विकास निगम ने 11 जुलाई को टेंडर कर दिया था, लेकिन दो माह बाद भी काम शुरू नहीं हुआ था।
खबर छपने के बाद हुई हरकत
खबर छपने के बाद हरकत में आए खेल विभाग ने स्पेशल प्लान असिस्टेंट के तहत परेड ग्राउंड में बनने वाले खेल अवस्थापना सुविधाओं के लिए भूमि भूजन कार्यक्रम तय कर दिया। जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल यहां भूमि पूजन करेंगे।
इसके बाद काम शुरू हो जाएगा। मैदान में 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक, 2 बास्केटबाल कोर्ट, 2 वालीबाल कोर्ट और 4 टेनिस कोर्ट बनाए जाने हैं। उम्मीद है कि अगले साल खिलाड़ियों को इनका लाभ मिलने लगेगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...