फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In view of board examinations teachers strike has been stopped for six months Uttarakhand news

उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए छह महीने तक शिक्षकों की हड़ताल पर रोक, शासन ने जारी किए आदेश

Fri, 10 Mar 2023 01:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Mar 2023 01:37 PM IST
सार

राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। शिक्षक और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। 

विज्ञापन
In view of board examinations teachers strike has been stopped for six months Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसे देखते हुए शासन ने छह महीने तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाई है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। शिक्षक और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सचल दल गठित गए हैं। इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एई-जेई भर्ती पर निर्णय नहीं ले पाया उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, UKSSSC के कैलेंडर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री आज लेंगे बोर्ड परीक्षा तैयारी की बैठक

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत आज उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक तीन बजे शिक्षा महानिदेशालय में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed