{"_id":"651c587f9f208c2051086c84","slug":"in-the-year-1985-uttar-pradesh-industrial-development-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-258275-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेलाकुई थाने की नहीं कोई चौकी, औद्योगिक क्षेत्र समेत 16 गांवों की सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेलाकुई थाने की नहीं कोई चौकी, औद्योगिक क्षेत्र समेत 16 गांवों की सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन
Iवर्ष 1988 में खोली गई थी चौकी
I
I
I
Iवर्ष 2020 में उच्चीकरण कर बनाया गया थानाI
वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेलाकुई में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का कार्य शुरू किया। तब सुरक्षा की दृष्टि से औद्योगिक क्षेत्र के अंदर ही चौकी खोलने की जरूरत महसूस हुई। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 1988 में सेलाकुई में चौकी खोली। तब सेलाकुई चौकी सहसपुर थाने का हिस्सा थी।
चौकी उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण के दो कमरों के भवन से संचालित होती थी। 26 फरवरी 2020 को चौकी का उच्चीकरण कर इसे थाना बना दिया गया। इसके लिए स्वारना नदी के किनारे दो मंजिला भवन का निर्माण किया गया। जिसमें नीचे कार्यालय और ऊपर पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था की गई। वर्तमान में थाना क्षेत्र की सीमा में आसपास के 16 गांवों के साथ ही सेलाकुई इंडस्ट्री एरिया का क्षेत्र आता है। सेलाकुई थाने की कोई चौकी नहीं है।
Iसिपाहियों की कमीI
थाने में थाना प्रभारी समेत पुरुष दरोगा के चार पद स्वीकृत है, लेकिन तीन दारोगा तैनात हैं। सिपाहियों के 26 पदों के सापेक्ष 20 सिपाही तैनात हैं। हालांकि थाने में दो महिला दारोगा तैनात हैं।
विज्ञापन
Iतीन साल में बदले सात थानेदारI
चौकी के उच्चीकरण के बाद बने सेलाकुई थाना के पहले थाना प्रभारी की जिम्मेदारी विपिन बहुगुणा को सौंपी गई। महज तीन साल के अंतराल में अब तक सात थानेदार बदल चुके हैं।