फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the volleyball competition of the second State

Dehradun News: वॉलीबाल में हरिद्वार पुलिस ने चमोली को हराया

Tue, 27 May 2025 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
In the volleyball competition of the second State
दूसरे स्टेट मास्टर्स स्पोर्ट्स की वॉलीबाल प्रतियोगिता में यूके मास्टर्स चमोली को हरिद्वार पुलिस ने लगातार दो सेटों में 25-15 व 25-15 के स्कोर से हराया। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के मैदान में 40 से अधिक आयु वर्ग का खिताबी मुकाबला यूके मास्टर्स बलूनी व हिल वॉरियर के मध्य खेला गया।
विज्ञापन


इसमें यूके मास्टर्स बलूनी की टीम ने 26-24 व 25-19 से विजय प्राप्त की। वहीं, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में सिटी यंग एफसी ने गुरुंग एफसी को 4-1 से हराया। 40 से अधिक आयु वर्ग में हिमालयन एफसी ने यूके मास्टर्स उत्तराखंड को 3-2 से, 50 से अधिक आयु वर्ग में यूके एफसी टाइगर ने यूके एफसी पैंथर को 4-2 से, 60 से अधिक आयु वर्ग में ऑयल एफसी ने यूके मास्टर्स उत्तराखंड को 2-1 से हराया। बैडमिंटन में 30 साल से अधिक आयु युगल मिश्रित वर्ग में रोहित शर्मा व ललिता चौहान की जोड़ी पहले स्थान पर रही। 35 से अधिक आयु वर्ग में राहुल व आराधना पाल, 55 से अधिक आयु वर्ग में सीपी जोशी व कुसुम जोशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन




वहीं, 40 से अधिक आयु की युगल वर्ग प्रतियोगिता में रवि रावत व अनुज नेगी, 45 से अधिक आयु वर्ग में डीआर विनय व देवेंद्र राय, 50 से अधिक आयु वर्ग में एएस जोहर व महेश कंडवाल, 55 से अधिक आयु वर्ग में जितेंद्र बिष्ट व कमल, 60 से अधिक आयु वर्ग में कुलतार सिंह व एसपी चौधरी, 65 आयु वर्ग में किशोर कंडवाल व डीएस रावत ने जीत हासिल की। 40 से अधिक आयु वर्ग की एकल प्रतियोगिता में ललित विजयी रहे। इस मौके पर मास्टर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन सोसाइटी इंडिया के संरक्षक संतोष बडोनी, अध्यक्ष विपिन बलूनी, मोइन खान, एल भट्ट, त्रिलोक गुरुंग, एसके शर्की, एससी नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed