फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the program organized, it was announced that Satish

Dehradun News: सतीश अग्रवाल अध्यक्ष और संजीव शर्मा बने प्रदेश महामंत्री

Tue, 06 Aug 2024 05:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
In the program organized, it was announced that Satish
Iभारतीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठनI
विज्ञापन




भारतीय व्यापार मंडल ने उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सतीश अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष और संजीव शर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाने की घोषणा की गई।




प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी वैभव जैन ने कहा कि व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिए भारतीय व्यापार मंडल सबसे उपयोगी संगठन है। यह व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल निरंतर संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल में फुटपाथ पर बैठे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योग चलाने वाला उद्योगपति भी शामिल हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गोयल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय व्यापार मंडल महिला मोर्चा सुशीला खत्री, अनिल कुमार, सत्य प्रकाश नौटियाल गढ़वाल, राजीव भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed