{"_id":"6536c40cd3fc2410be05cab4","slug":"in-the-north-zone-shooting-and-boxing-competition-shooters-dehradun-news-c-5-1-drn1031-273070-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting and Boxing Competition: 26 से देहरादून में देशभर के शूटर और बॉक्सर दिखाएंगे जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shooting and Boxing Competition: 26 से देहरादून में देशभर के शूटर और बॉक्सर दिखाएंगे जलवा
Tue, 24 Oct 2023 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 07:57 PM IST
सार
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
बॉक्सिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
दून में आयोजित होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नार्थ जोन शूटिंग और बाक्सिंग प्रतियोगिता में देश भर के शूटर निशानेबाजी में और बॉक्सर अपने मुक्के का जलवा दिखाएंगे। 26 से 29 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर से 1500 से अधिक निशानेबाज और मुक्केबाज भाग लेंगे।
विज्ञापन
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, मैच के लिए ड्रा और वजन श्रेणी के लिए प्रतिभागी को 25 अक्तूबर को सूचित करना होगा।
विज्ञापन
CM Dhami: मुख्यमंत्री ने नैनीताल में खेला क्रिकेट, घूमने आए पर्यटकों को खुद पिलाई चाय, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इसी दिन खिलाड़ियों का मेडिकल और वजन श्रेणी का निर्धारण किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बताया, प्रतियोगिता की शुरुआत 26 अक्तूबर को और समापन 29 अक्तूबर को होगा। कहा, पहली बार उत्तराखंड में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मंच मिलेगा।