फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the name of sending gifts from abroad, a woman doctor was cheated of more than three lakhs

विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला डॉक्टर से तीन लाख से अधिक की ठगी

Thu, 23 Sep 2021 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
In the name of sending gifts from abroad, a woman doctor was cheated of more than three lakhs
देहरादून। विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर साइबर ठगों ने राजपुर रोड स्थित एक निजी हेल्थ केयर की महिला डॉक्टर से तीन लाख 25 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम पुलिस की जांच के बाद राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित एक निजी हेल्थ केयर में कार्यरत और शिवालिक ग्रीन्स मसूरी रोड निवासी डॉ. महिमा सुनील शांडिल्य ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉ. महिमा के अनुसार उनके परिजनों ने मैट्रोमोनी डॉट कॉम पर उसकी प्रोफाइल बनाई थी। इसी के माध्यम से उसकी जान-पहचान डॉ. आधवन राजा से हुई। उसने स्वयं को न्यूरो सर्जन बताया और कैलीफोर्निया, अमेरिका में खुद की क्लीनिक होने की बात साझा की। बातचीत के दौरान 14 सितंबर को उसने गिफ्ट भेजने की बात कहकर घर का पता ले लिया। इसके बाद उसने एक पार्सल भेजने की जानकारी दी। कहा पार्सल में एप्पल का लैपटॉप, सोने के कुछ गहने, एप्पल आईफोन और 40 हजार पौंड है। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ग्लोबल एक्सप्रेस सर्विस का कर्मचारी बताया। कहा कि उसका एक 16 किलो का पार्सल नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आया है। जिसकी डिलीवरी के लिए 35 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। पीड़िता के मुताबिक उसने दिए गए बैंक अकाउंट नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर उसका फोन आया कहा कि पार्सल में कुछ कैश दिखाई दे रहा है। पैसों से संबंधित सर्टिफिकेट न होने के कारण डेढ़ लाख का जुर्माना जमा करना होना तभी पार्सल मिलेगा। पीड़िता ने डेढ़ लाख रुपये भी भेज दिए। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद भी फिर उसे एक मेल आया, जिसमें उसे कुछ डॉक्यूमेंट भेजे गए और इनकम टैक्स के 467837 रुपये जमा करने के लिए कहा। पीड़िता के मुताबिक उसके पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए उसने पैसे जमा करने के लिए कुछ समय मांगा। जिस पर उसने कहा कि आधा पैसा अभी और आधा कल देना होगा। इसके बाद एक फोन आया उसने आधे पैसे जमा करने को कहा। जिस पर उसने उसने एक लाख 40 हजार रुपये ठगों के खाते में भेज दिए। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुए। साइबर क्राइम पुलिस की जांच के बाद राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed