फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the name of making a web series, the thug cheated the man of money and took his wife along with him

Dehradun News: वेब सीरीज बनाने के नाम पर पैसा तो ठगा साथ में पत्नी भी ले गया ठग

Sun, 05 Jan 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
In the name of making a web series, the thug cheated the man of money and took his wife along with him
I
विज्ञापन

IIमहाराष्ट्र निवासी व्यक्ति ने देहरादून निवासी होटल कारोबारी से ठगे 50 लाख रुपये
I
I

I
I

I
Iडालनवाला थाने में दर्ज किया गया आरोपी के खिलाफ मुकदमा
I
Iवेब सीरीज बनाने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने दून निवासी होटल कारोबारी से 50 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उसने कारोबारी की पत्नी को भी अपने झांसे में लिया और उसे भी अपने साथ ले गया। अब पीड़ित कारोबारी पत्नी से भी तलाक चाह रहे हैं। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के रहने वाले ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iडालनवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक होटल कारोबारी की शिकायत पर महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करनदीप से उनकी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। उसने बताया था कि वह संगतों के साथ प्रचार-प्रसार करता है। संगतों की सेवा के लिए वह इंग्लैंड से भारत आया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iयही नहीं उसने यह भी बताया कि वह एक वेब सीरीज बना रहा है जिससे सिख धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए उसने होटल व्यवसायी को अपने झांसे में लिया। होटल व्यवसायी भी संगतों की सेवा करते हैं। लिहाजा उन्होंने हामी भर दी और वेब सीरीज के लिए पैसा देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iहोटल कारोबारी ने जुलाई 2021 में 20 लाख रुपये, अगस्त 2021 में 10 लाख रुपये, सितंबर 2021 में 10 लाख रुपये और अक्तूबर में 10 लाख रुपये कुल 50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसके तेवर ही बदल गए। होटल कारोबारी का आरोप है कि करनदीप ने संगतों की सेवा के नाम पर उनकी पत्नी को भी भड़का दिया।

I
Iवह उनसे झगड़ा करने लगी और करनदीप के साथ ही रहने लगी। अब उन्होंने पत्नी से तलाक के लिए भी अदालत में केस दायर किया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article