फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the meeting held at Patel Bhawan, it was decided to

Dehradun News: बढ़ते नशे के चलन पर जताई चिंता

Sun, 11 Aug 2024 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
In the meeting held at Patel Bhawan, it was decided to
Iपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने की बैठकI
विज्ञापन




पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने समाज में बढ़ते नशे के चलन पर चिंता जाहिर की। पटेल भवन में हुई बैठक में जल्द ही इस विषय पर सेमीनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सेवानिवृत्त अधिकारियों के कल्याण के लिए जरूरी विषयों पर भी मंथन किया गया।

पदाधिकारियों ने ओलंपिक में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उपचार के लिए गोल्डन कार्ड बनाने पर भी चर्चा हुई। यह कार्ड उत्तर प्रदेश में सेवानिवृत्त पीपीएस अधिकारियों की पेंशन की रकम से कटौती कर मुहैया कराया गया है। पदाधिकारियों ने इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करने पर सहमति जताई। आगामी नवंबर व दिसंबर में एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन के कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। सेवानिवृत्त अधिकारी डीपी जुयाल ने सुझाव दिया कि पदाधिकारी जल्द ही देहरादून के एसपी ट्रैफिक से मिलकर यहां की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एसोसिएशन के योगदान देने के लिए चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में अध्यक्ष जगदीश सिंह भंडारी, संरक्षक जीसी पंत, पूर्व आजीवन संरक्षक डीपी जुयाल, पूर्व संरक्षक जीपी नैनवाल, उपाध्यक्ष बीबीडी जुयाल और महासचिव श्रीधर बडोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed