{"_id":"67229354fcba11c43401d848","slug":"in-the-matter-of-light-qandils-impression-has-remained-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-537270-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दीपावली के बाजार में चाइनीज कंदील की मांग अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दीपावली के बाजार में चाइनीज कंदील की मांग अधिक
विज्ञापन
I- जगमगाते कंदील रोक रहे ग्राहकों के कदम
I
I- 200 से लेकर 700 तक की रेंज में उपलब्धI
रोशनी के मामले में कंदील की छाप पुराने जमाने से लेकर आज तक अलग ही रही है। आज के समय में बिजली बल्ब से रोशन होने वाले कंदील की मांग बाजार में सबसे ज्यादा है। यही कारण है कि चाइना ने दिवाली के अवसर पर कंदील की पूरी रेंज बाजार में उतारी है। इसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं।
पूर्व के समय में कंदील रंग-बिरंगे कागज और पन्नी से तैयार किया जाता था। दिवाली पर घरों के मुख्यद्वार या दूसरी मंजिल पर स्थित बरामदे में लटकाकर उसे मिट्टी के दीये से रोशन किया जाता था। कंदील के प्रति लोगों का आकर्षण पुराने समय में भी अत्यधिक रहता था। इसके चलते लोग बाजारों से अलग-अलग तरह के बने हुए बड़े और छोटे कंदील खरीदकर लाते थे। आज के समय में कंदील कागज के अलावा प्लास्टिक से भी बनाए जा रहे हैं।
उनमें रोशनी के लिए एलईडी बल्ब का उपयोग किया जा रहा है। तेज चमक और जगमगाते कंदील बाजार में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। लोगों के इसी आकर्षण को देखते हुए चाइना ने 200 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की पूरी रेंज बाजार में उतारी हुई है। बिजली का सामान बेचने वाले एजाज खान, जोगिंदर सिंह, राजकुमार रोहिला ने बताया कि दीपावली पर बिकने वाली विभिन्न प्रकार की लड़ी, बल्ब आदि के साथ कंदील की बिक्री भी व्यापक स्तर पर होती है। बेहद आकर्षण और रोशनी से जगमगाते कंदील ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं।