{"_id":"6834c8cec420b0805f0d3dcb","slug":"in-the-international-fdp-held-at-graphic-era-experts-dehradun-news-c-5-1-drn1031-700626-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एआई के जरिए गुणात्मक शोध पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एआई के जरिए गुणात्मक शोध पर किया मंथन
विज्ञापन
ग्राफिक एरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एफडीपी में विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से गुणात्मक शोध पर मंथन किया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में क्वालिटेटिव रिसर्च यूजिंग एआई पर पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय एफडीपी का सोमवार को शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन सत्र में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा, आने वाला समय एआई आधारित अनुसंधानों का है, जो शिक्षा जगत में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। शोधकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, एआई सिर्फ तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन और मानविकी जैसे क्षेत्रों में भी इसकी भूमिका तेजी से बढ़ रही है। विवि के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. संतोष एस सराफा ने शिक्षकों और पीएचडी शोधार्थियों से वैश्विक दृष्टिकोण से शोध की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
एफडीपी में सेंट जॉन फिशर यूनिवर्सिटी अमेरिका के प्रो. हेमंत सी. शशितल ने ऑनलाइन जुड़कर संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास केंद्र के सहयोग से किया। इस मौके पर मैनेजमेंट स्टडीज के एचओडी डॉ. नवनीत रावत, संयोजक डॉ. आशुलेखा गुप्ता, डॉ. भास्कर पंत आदि मौजूद रहे।