फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salon operator interrupted to park car in front of shop bodyguard fire pistol parking dispute Dehradun news

दुस्साहस: सैलून संचालक ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर टोका तो रईसजादे के बॉडीगार्ड ने कर दी फायर

Sun, 18 Sep 2022 02:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 02:57 PM IST
सार

सैलून संचालक ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर टोका, तो रईसजादे के बॉडीगार्ड ने शनिवार को दोपहर पिस्तौल से दो फायर झोंक दिए।इनमें से नितिन के पास जो पिस्तौल थी वह लाइटर है, जबकि सुनील के पास लाइसेंसी (7.62 बोर) पिस्तौल थी।

विज्ञापन
Salon operator interrupted to park car in front of shop bodyguard fire pistol parking dispute Dehradun news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैलून संचालक ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर टोका, तो रईसजादे के बॉडीगार्ड ने शनिवार को दोपहर पिस्तौल से दो फायर झोंक दिए। एक गोली संचालक की कनपटी से होती हुई दीवार में धंस गई, जबकि दूसरी एक डिब्बे में घुस गई। रईसजादे ने भी लाइट पिस्तौल दिखाकर डराया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक लाइसेंसी और एक लाइटर पिस्तौल मिली है।

विज्ञापन


दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे जीएमएस रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, बाबर खान सैलून चलाते हैं। उनकी दुकान के पास एक रेस्टोरेंट भी है। सैलून के बाहर कई गाड़ियां खड़ी हुई थीं। इस दौरान एक सफेद एसयूवी कार पर सवार दो लोग पहुंचे और रेस्टोरेंट में खाने के लिए ऑर्डर किया। बाबर ने उन्हें वहां से गाड़ी हटाने को कहा, तो दोनों धमकाने लगे।
विज्ञापन


कहासुनी हुई तो दोनों युवकों ने सैलून संचालक पर पिस्तौल तान दीं। इनमें से एक ने बाबर पर दो फायर झोंक दिए। यह तो गनीमत थी कि बाबर को कोई गोली नहीं लगी। गोलीबारी के बाद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर दोनों कार में बैठकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज

इसके बाद बाबर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया तो पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी कर दी। इस बीच वैभव चौक के पास पुलिस ने इस कार को रोक लिया और अंदर बैठे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने अपने नाम नितिन निवासी आवास विकास कॉलोनी, गंगनहर रुड़की और सुनील दत्त निवासी पिपली, पौड़ी गढ़वाल बताए। नितिन का रुड़की क्षेत्र में ईंट-भट्ठा है, जबकि सुनील दत्त पूर्व फौजी है और नितिन का बॉडीगार्ड है।

दोनों के पास से दो पिस्तौल बरामद हुईं। इनमें से नितिन के पास जो पिस्तौल थी वह लाइटर है, जबकि सुनील के पास लाइसेंसी (7.62 बोर) पिस्तौल थी। इसी पिस्तौल से फायर किया गया था। सीओ सिटी नरेंद्र पंत ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News : सिफारिश से नौकरी पाने वालों की एक और सूची वायरल, हंगामे के बाद मुकदमा

पुराना दोनाली बंदूक का लाइसेंस भी मिला
सीओ सिटी ने बताया कि सुनील के पास से मिली पिस्तौल के लाइसेंस की जांच की जा रही है। उसके पास से पुराना लाइसेंस भी मिला है। यह डबल बैरल बंदूक (दोनाली) का है। इस लाइसेंस पर पिस्तौल कैसे मिली, जांच की जा रही है। चूंकि, नितिन ने भी लाइटर पिस्तौल दिखाकर सैलून संचालक को डराया है, तो यह भी अपराध की श्रेणी में आता है। इस पिस्तौल के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed