{"_id":"64c806e8f59564e1e90724a7","slug":"in-the-annual-meeting-of-the-bar-association-in-a-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-213580-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पंवार और लखरवाल चुने गए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पंवार और लखरवाल चुने गए अध्यक्ष
विज्ञापन
विकासनगर बार एसोसिएशन में अब दो-दो ओहदेदार निभाएंगे जिम्मेदारी
बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में अधिवक्ताओं ने बड़ा उलटफेर करते हुए सर्वसम्मति के आधार पर नए पदाधिकारियों को चुन लिया। अधिवक्ताओं की आम सहमति के आधार पर बनाई गई नई कमेटी में अब सभी बड़े पदों पर दो-दो पदाधिकारी एसोसिएशन के कामकाज देखेंगे।
बार एसोसिएशन के चुनाव की चल रही तैयारियों के बीच सोमवार को बुलाए गए सदन की बैठक में इस साल चुनाव नहीं कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति के आधार पर एक कमेटी बना ली गई जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए एमएस पंवार व आरएन लखरवाल को चुन लिया गया।
इसी प्रकार से उपाध्यक्ष पद पर अनिल कांडपाल व राजेश वर्मा, सचिव पद पर आशाराम जोशी व अनिल गुलेरिया के नामों को सहमति दी गई। जबकि कोषाध्यक्ष पद वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गुप्ता को सौंप दिया गया। इसी क्रम में उत्तराखंड बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र मित्तल, विजय पाल चौधरी, अनिल शर्मा, मनोज शर्मा, संदीप बडथ्वाल, विवेक गुप्ता, जर्रार अहमद अंसारी, बबीता शर्मा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
विज्ञापन
सदन की बैठक में बनी सहमति के आधार पर बनाए गए चुनाव अधिकारी विवेक गुप्ता, एएस मजीठिया, दिनेश गुरूंग व गुरमेल सिंह ने नव मनोनीत पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि अगले चुनाव तक एसोसिएशन के पदाधिकारी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।