फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Kabaddi, the Koti team won, and in Volleyball, the Mundhan team won.

Dehradun News: कबड्डी में कोटी और वॉलीबाल में मुंधान की टीम जीती

Fri, 02 Jan 2026 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, the Koti team won, and in Volleyball, the Mundhan team won.
​चकराता में प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों से उनका परिचय लेते मुख्य अ​थिति। स्रोत : विभाग
- पहले दिन कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चकराता। ब्लॉक क्षेत्र के मिनी स्टेडियम क्वांसी में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय मुख्यमंत्री ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कोटी और वॉलीबाल में मुंधान की टीम ने जीत दर्ज की।
पहले दिन हुई कबड्डी प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु बालक वर्ग में न्याय पंचायत कोटी ने पहला, खाड़ी ने दूसरा और मुंधान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष आयु बालक वर्ग में कोटी पहले, रंगेऊ दूसरे और भंजरा तीसरे स्थाना पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ चकराता के ज्येष्ठ प्रमुख फतेह सिंह ने किया। उन्होंने कहा खेलों से शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार का विकास होता है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु बालक वर्ग में मुंधान पहले, कोटी दूसरे और उत्पाल्टा तीसरे स्थान पर रहा। 14 वर्ष आयु बालक वर्ग में बृनाड़ बस्तिल ने पहला, कोटी ने दूसरा और उत्पाल्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य टीकाराम जोशी, ग्राम प्रधान जोगियो विपिन, ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान, चंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed