फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In collaboration with Garhwal Sabha, a dialogue program was

Dehradun News: पहले जागरूकता फिर एक्शन से नशा मुक्त होगा शहर

Thu, 15 Feb 2024 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
In collaboration with Garhwal Sabha, a dialogue program was
Iअमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘नई पीढ़ी को नशे से कैसे बचाएं’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजितI
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन ने बुधवार को पछवादून गढ़वाल सभा के सहयोग से ‘नई पीढ़ी को नशे से कैसे बचाएं’ विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। नशा मुक्त शहर के लिए बुद्धिजीवियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जागरूकता और एक्शन पर जोर दिया। कहा कि आज के दौर में बच्चों को नशा से दूर रखने के लिए अभिभावकों को उनको समय देना जरूरी है। बच्चों को योग, खेलकूद और अध्यात्म से जोड़कर उन्हें नशे के मकड़जाल से बचाया जा सकता है।



दिनकर विहार स्थित पछवादून गढ़वाल सभा के भवन में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार, शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी और पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी आज बुरी तरह से नशे की जद में है। कहा कि लोग अपनी कॉलोनियों और मोहल्लों में नशा बेचने वाले लोगों को जागरूक करें। अगर वो नहीं मानते तो पुलिस को बताएं। कहा कि जागरूकता और एक्शन से नशे की बिक्री, खरीद पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन




संस्था के सचिव सुमन मोहन ममगाई ने कहा कि अगर पराधीनता के समय युवा नशे की गिरफ्त होते तो देश आजाद नहीं होता। सेवानिवृत अधिकारी त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि योग और अध्यात्म से जोड़कर बच्चों को नशे से दूर रखा जा सकता है। राजनीतिक दल से जुड़े विकास शर्मा ने कहा कि पुलिस को नशे पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




साहित्यकार डॉ. कामेश्वर प्रसाद डिमरी ने कहा कि योग, अध्यात्म और खेल गतिविधियों से जोड़कर बच्चों को नशे से दूर रखा जाता है। बच्चों को माता पिता और गुरुजनों का महत्व समझाते हुए उनको नैतिक ज्ञान देना भी जरूरी है। साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए हमें अपने घर से शुरूआत करनी होगी। संस्था के अध्यक्ष राजू बिंजोला ने कहा कि अभिभावक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बच्चों को जागरूक करें। पुलिस भी गली-मोहल्लों में नशा बेचने वालों पर कार्रवाई करे तो शहर नशा मुक्त होगा। संवाद कार्यक्रम 40 लोगों ने प्रतिभाग किया।




इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीमा रावत, टीएस रावत, निवर्तमान सभासद गुड्डी देवी, पूर्व सभासद सविता ध्यानी, दरबान सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, आलम सिंह बिष्ट, नवनीत बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed