फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In case of irregularities in Ayurveda University FIR ordered against regularization and promotion

आयुर्वेद विवि में गड़बड़ी का केस: नियम विरुद्ध नियमितिकरण और पदोन्नति पर FIR के आदेश, विजिलेंस करेगी कार्रवाई

Sat, 25 Apr 2026 10:48 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 25 Apr 2026 10:48 PM IST
सार

देहरादून के आयुर्वेद विश्वविद्यालय में नियम विरुद्ध नियमितिकरण और पदोन्नति के मामले में विजिलेंस जल्द प्राथमिकी दर्ज करेगी। शासन से अनुमति मिल चुकी है। पूर्व में भी यहां घोटालों की जांच हो चुकी है और अब जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
In case of irregularities in Ayurveda University FIR ordered against regularization and promotion
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

देहरादून में आयुर्वेद विवि में कर्मचारियों के नियम विरुद्ध नियमितिकरण और पदोन्नति के मामले में विजिलेंस प्राथमिकी दर्ज करेगी। पिछले दिनों हुई सतर्कता समिति की बैठक में विजिलेंस को प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। इसके लिए शुक्रवार को शासन ने अनुमोदन भी कर दिया है।

विज्ञापन


हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विवि कई बार विवादों में रहा है। सामग्री खरीद फरोख्त व अन्य घोटाले में वर्ष 2022 में जांच शुरू की गई थी। इसके बाद शासन के आदेश पर विजिलेंस ने वर्ष 2023 में जिम्मेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में विजिलेंस चार्जशीट भी दाखिल चुकी है। दूसरा मामला पिछले साल सामने आया था। यह मामला वर्ष 2012-13 में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के नियमतिकरण से जुड़ा है। आरोप है कि अधिकारियों ने नियमों के विरुद्ध जाकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का नियमितिकरण कर दिया था।
विज्ञापन


इसी के साथ यह बात भी सामने आई कि यहां पर वर्ष 2014-15 में कई कर्मचारियों को पदोन्नति भी नियमों के खिलाफ जाकर दी गई थी। इस प्रकरण में भी विजिलेंस जांच की गई। पिछले दिनों मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुई सतर्कता समिति की बैठक हुई थी। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसके बाद आयुर्वेद विवि के इस प्रकरण में भी प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए। शासन के सूत्रों ने बताया कि अब शुक्रवार को प्राथमिकी के लिए लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद अधिकारियों और अन्य जिम्मेदारों को नामजद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed