Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   in case of fraud and forgery rejected

Dehradun News: छल और कूटरचना के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 13 Nov 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 13 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
in case of fraud and forgery rejected
टैग..अदालत से
विज्ञापन


विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोटीवाला निवासी आशीष कुमार राठौर की जमानत अर्जी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दी। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में सेलाकुई थाने में प्राथमिकी दर्ज है। बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी को 28 अक्तूबर को गिरफ्तार कर पेश किया गया था, तभी से वह जेल में है। उसने तर्क दिया कि इसी घटना पर थाना विकासनगर में वर्ष 2025 में पहले से प्राथमिकी दर्ज है, इसलिए एक ही घटना पर दो प्राथमिकी गलत हैं। विवादित संपत्ति आरोपी ने 2024 में सद्भावपूर्वक खरीदी थी और हाईकोर्ट नैनीताल ने उस मुकदमे में गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। आरोपी के फरार होने की आशंका नहीं है। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर सहआरोपी के साथ साजिश कर छल करने, कीमती प्रतिभूति की कूटरचना करने और कूटरचित दस्तावेज असली बताकर इस्तेमाल करने का आरोप है। अपराध गंभीर और अजमानतीय है, विवेचना जारी है और साक्ष्य संकलन शेष है। इन आधारों पर जमानत अर्जी अस्वीकार कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed