फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   imran masood target again narendra modi

इमरान मसूद ने अब मोदी को बताया मुसोलिनी

Fri, 11 Apr 2014 08:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Apr 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
imran masood target again narendra modi

नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर सुर्खियों में आए कांग्रेस इमरान मसूद का कहना है कि अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो देश का दुर्भाग्य होगा।

विज्ञापन


हालांकि इमरान अब कहते हैं कि मैं इस तरह के शब्दों का हिमायती नहीं हूं और न ही मैंने किसी तरह साम्प्रदायिक बयान दिए हैं। इमरान शुक्रवार को देहरादून में थे।

विज्ञापन

नहीं मांगूगा माफी

imran masood target again narendra modi

अपने बयानों पर माफी मांगने के संबंध में इमरान का कहना है मैं चाह कर भी माफी नहीं मानूंगा क्योंकि मैंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है।

इमरान देश में मोदी की लहर भी नहीं मानते हैं उनका कहना है कि खुद मोदी की बनाई हुई लहर है जिस पर चल रहे हैं।

देश का प्रधानमंत्री बड़े हृदय वाला होता है मोदी की तरह निरंकुश नहीं। उन्होंने मोदी की तुलना मुसोलिनी से की। इमरान ने सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा है।

महाराज ने मोदी के बहाने साधा निशाना

imran masood target again narendra modi

वहीं भाजपा नेता सतपाल महाराज ने मोदी की पत्नी के बहाने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि कांग्रेस मोदी की पत्नी का मामला उठा रही है लेकिन उसे त्याग और तपस्या नहीं दिख रही है।

उनका कहना है उत्तराखंड में बड़ी संख्या में ऐसे फौजी हैं जो पत्नी को छोड़कर देश की सेवा करने जाते हैं। तमाम ऐसी नौकरियां हैं जहां पति-पत्नी कई-कई साल अलग रहते हैं।

विज्ञापन

पति की सफलता के लिए सब कुछ छोड़ा

imran masood target again narendra modi

कांग्रेस को उस महिला का त्याग देखना चाहिए जिसने पति की सफलता के लिए सब कुछ छोड़ दिया। अगर ऐसा देखा जाए तो उत्तराखंड के नेता हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड से बाहर रहे और उनकी पत्नी यहां रहीं।

उन्होंने कांग्रेस केएक और बड़े नेता पर आरोप लगाया कि उनकी पहली पत्नी अल्मोड़ा में रहती हैं तो इसका मतलब यह तो नहीं पति-पत्नी के रिश्ते नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed