फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Improve the level of pollution emitted from vehicles: Chief Secretary

वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण के स्तर में सुधार लाएं : मुख्य सचिव

Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Improve the level of pollution emitted from vehicles: Chief Secretary
मुख्य सचिव डॉ. एसएस. संधु की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सचिवालय में यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक हुई। इसमें स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) के गठन पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने एसपीवी की बैठकों में बस, विक्रम एवं शहर के अन्य यातायात वाहनों के प्रतिनिधियों को शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शहर के ऐसे प्रबुद्धजन जो यातायात सुधारने में अच्छे सुझाव दे सकते हैं, उन्हें अवश्य शामिल किया जाए। देहरादून के यातायात के साथ ही प्रदूषण स्तर में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने ई-व्हीकल और सीएनजी से संचालित वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छी पॉलिसी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने यातायात की समस्या के लिए जंक्शन सुधार आदि पर लगातार कार्य किए जाने, नो पार्किंग में चालान की कार्रवाई को लगातार जारी रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, एसएन पांडे, जिलाधिकारी सोनिका, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed