फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   important news about all india permit of vehicle

अब यहां से मिलेंगे वाहनों के ऑल इंडिया परमिट, सरकार करने जा रही नई व्यवस्था

Sun, 26 Nov 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 26 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
important news about all india permit of vehicle
demo pic

वाहन स्वामियों के लिए राहत की खबर है। सरकार ऑल इंडिया परमिट को लेकर नई व्यवस्था करने जा रही है। अब परमिट यहां भी मिल सकेंगे। टैक्सी-ट्रैवल्स एसोसिएशन जिला नैनीताल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शैले हाल में हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने घोषणा कि अब वाहनों के आल इंडिया परमिट न केवल देहरादून में बल्कि परिवहन विभाग के सभी संभागीय परिवहन अधिकारी के दफ्तरों से बनेंगे।

विज्ञापन

important news about all india permit of vehicle

आर्य ने कहा कि नैनीताल में वाहनों के पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव आर्य ने कहा कि जल्द ही 50 करोड़ की लागत से नारायणनगर में 750 वाहनों की पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है।

छह माह के भीतर इस पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इससे पहले अतिथियों ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। उसके बाद एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज जोशी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अधिकारी, सचिव महावीर सिंह बिष्ट, उप सचिव दर्शन भंडारी, कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह, संरक्षक हारून खान पंपी, सदस्यों दिनेश भट्ट, कुर्बान अली जाफरी, चंदन सिंह, आबिद खान, यूसुफ खान व संजय लोहनी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed