फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Impact of lockdown: supplementary budget exercise started in uttarakhand

लॉकडाउन का असर : प्रदेश में अनुपूरक बजट की कसरत शुरू, वित्त विभाग ने विभागों से मांगे प्रस्ताव

Wed, 07 Oct 2020 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Oct 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Impact of lockdown: supplementary budget exercise started in uttarakhand
Money laundering - फोटो : PTI

वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट के लिए कसरत शुरू कर दी है। सभी विभागों को 15 अक्तूबर तक अनुपूरक मांग के प्रस्ताव वित्त विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। वित्त सचिव अमित सिंह नेगी ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के कारण राज्य सरकार के वित्तीय संसाधन प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


सचिव ने अनुपूरक प्रस्ताव के तहत विभागों को बचत होने पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा है। वित्त विभाग का कहना है कि राज्य सरकार किसी भी सूरत में कुल संसाधनों से अधिक के खर्च का अनुमान प्रस्तुत नहीं कर सकती। वित्त को आशंका है कि बचत होते हुए भी अनुपूरक में खर्च का प्रस्ताव करने पर खर्च से अधिक के प्रस्ताव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए वित्त ने अनुपूरक मांगों में वचनबद्ध (वेतन, पेंशन, ब्याज आदि) पर खर्च, बाह्य सहायता, केंद्र सहायतित योजनाओं, आकस्मिक निधि प्रतिपूर्ति आदि के प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही विभागों से यह भी कहा गया है कि प्रतिपूर्ति के पूर्व के लंबित मामलों के प्रस्ताव भी उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त की चिंता के हैं वाजिब कारण

बचत होते हुए भी अनुपूरक मांग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग की हिदायत अकारण नहीं है। हाल ही में सदन के पटल पर रखी गई कैग रिपोर्ट के मुताबिक 2005-06 से लेकर 2017-18 तक का करीब 27 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में है लेकिन इसकी स्वीकृति विधानसभा से नहीं ली गई। जाहिर है कि यह राशि पुनर्विनियोग की है। इसके साथ ही कैग ने यह भी कहा है कि प्रदेश सरकार समय रहते बचत को सरेंडर करे। जिससे इस राशि का उपयोग अन्य योजनाओं के लिए किया जा सके। 


अनुपूरक के कई मामलों में भी हिदायत

कैग रिपोर्ट यह भी कहती है कि 2018-19 मेें अनुपूरक के तहत 42 मामलों में 1681 करोड़ रुपये के प्रस्ताव गैर जरूरी साबित हुए। 124 मामलों में पुनर्विनियोग का परिणाम यह रहा कि 1681 करोड़ रुपये की या तो बचत रही या फिर यह धनराशि अतिरिक्त साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed